Author: HD MAHANT

सुरेश सिंह बैस बिलासपुर 18 जून 2026/ शहर की जीवनरेखा कही जाने वाली अरपा नदी को वर्षभर जलयुक्त बनाए रखने की दिशा में जल संसाधन विभाग की महत्वपूर्ण योजना अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। अरपा नदी पर निर्मित शिवघाट और पचरीघाट बैराज पूरी तरह तैयार हो चुके हैं। नवंबर में बंद होंगे शिवघाट और पचरीघाट बैराज के गेट विभागीय अधिकारियों के अनुसार बारिश का मौसम समाप्त होने और नदी में जल प्रवाह की स्थिति सामान्य होने के बाद अक्टूबर-नवंबर में दोनों बैराजों के गेट स्थायी रूप से बंद कर दिए जाएंगे, जिससे नदी में पर्याप्त जल संचयन संभव…

Read More

(बालाघाट), बैहर 17 जून 2026/ अनुसूचित जनजाति (ST) का समान दर्जा दिलाने की वर्षों पुरानी मांग को लेकर बैहर की धरती पर पनिका समाज का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ा। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा और उत्तरप्रदेश से हजारों समाजजन एक मंच पर जुटे और एक स्वर में सामाजिक न्याय की हुंकार भरते हुए राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। महासभा में वक्ताओं ने कहा कि 53 वर्षों से लंबित मांग अब केवल समाज का मुद्दा नहीं, बल्कि समान अधिकार और संवैधानिक न्याय का प्रश्न बन चुकी है। बैहर में आयोजित अखिल भारतीय पनिका, पनका, पंख एवं पान…

Read More

बड़े सटोरिए गिरफ्तार, लेकिन खेलने वालों पर कार्रवाई कब? सुरेश सिंह बैस बिलासपुर 17 जून 2026/ छत्तीसगढ़ में आईपीएल सीजन के दौरान पुलिस ने ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ जिस आक्रामकता के साथ अभियान चलाया था, वह अब अपेक्षाकृत शांत दिखाई दे रहा है। ऐसे में आम नागरिकों के बीच यह सवाल उठने लगा है कि क्या सट्टा विरोधी अभियान की धार कुंद पड़ गई है, या फिर पुलिस ने अपनी रणनीति बदल ली है? प्रदेशभर में पुलिस ने हाल के महीनों में कई बड़े सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। बिलासपुर, रायपुर सहित अनेक जिलों में करोड़ों रुपये के…

Read More

बिलासपुर 16 जून 2026/ चकरभाठा क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर तलवार और गड़ासा लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले दो युवकों को चकरभाठा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक धारदार लोहे की तलवार और एक लोहे का गड़ासा जब्त किया गया है।पुलिस के अनुसार, 15 जून 2026 को सूचना मिली कि लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास तथा वासु मंगलम के सामने दो युवक हाथों में धारदार हथियार लेकर लोगों को भयभीत कर रहे हैं। सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल दास…

Read More

बिलासपुर 16 जून 2026/ थाना पामगढ़ क्षेत्र में शराब पीने के दौरान पैसे को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपने ही दोस्त के साथ मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।पुलिस के अनुसार, 10 जून 2026 को ग्राम झिलमिली निवासी जोहित कुमार दिनकर अपने गांव के ही सूरज रात्रे के साथ बाइक से पामगढ़ शराब लेने गया था। दोनों शराब खरीदकर मदनपुर के सागौन जंगल में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान नशे की हालत में सूरज रात्रे ने जोहित से और शराब…

Read More

बिलासपुर 16 जून 2026/ शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एलएलबी के एक छात्र पर ब्लेड से हमला किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। हमले में छात्र की गर्दन पर गंभीर चोट आई, जिसके बाद उसे तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, सरकंडा क्षेत्र में किराये के मकान में रहकर कानून की पढ़ाई कर रहे साहिल बर्मन सोमवार को कोसलेन्द्र राव लॉ कॉलेज में एलएलबी सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा देने पहुंचे थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह अपने…

Read More

बिलासपुर 16 जून 2026/ नॉर्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट, बिलासपुर द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का रविवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य समापन हुआ। 1 मई से 14 जून तक आयोजित इस शिविर में खेल, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र की 16 विभिन्न विधाओं में 600 से अधिक बच्चों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। शिविर का उद्घाटन नॉर्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट के सचिव सी. नवीन कुमार द्वारा किया गया था। प्रशिक्षण के दौरान फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, कराटे, मार्शल आर्ट, एडवांस योगा, टेबल टेनिस, शतरंज, कैरम, भरतनाट्यम, वेस्टर्न डांस, गिटार, पियानो, कराओके सिंगिंग, अबेकस, स्पोकन इंग्लिश तथा ड्राइंग एवं पेंटिंग सहित विभिन्न विधाओं में…

Read More

बिलासपुर  16 जून 2026/ रेलवे सुरक्षा बल,दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर द्वारा एन.ई. इंस्टीट्यूट, बिलासपुर 13 जून को 11.00 बजे से वन्यजीव अपराध एवं इसकी रोकथाम पर सेमिनार का आयोजन किया गया। वन्यजीव अपराध रोकथाम ब्यूरो, मध्य क्षेत्र भोपाल के वक्ताओं द्वारा इस सेमिनार में उपस्थित रेलवे सुरक्षा बल कर्मियों,स्थानीय पुलिस ,शासकीय रेलवे पुलिस,वाणिज्य विभाग तथा अन्य संबंधित कर्मियों को वन्यजीव अपराध के तौर तरीकों, वन्य जीव तस्करी की मोडस ऑपरेंडी उनकी पहचान तथा रोकथाम पर विचार विमर्श करते हुए उनके अनुभव को साझा किया।इस सेमिनार में रेलवे सुरक्षा बल के मुख्यालय एवं मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में…

Read More

सुरेश सिंह बैस “शाश्वत”16 जून 2026/ इतिहास केवल अतीत का लेखा-जोखा नहीं होता, वह किसी राष्ट्र की आत्मा का दर्पण भी होता है। यदि इतिहास के पन्नों पर धूल जम जाए, तो पीढ़ियां अपने गौरव, संघर्ष और स्वाभिमान की जड़ों से कटने लगती हैं। भारत के इतिहास में हल्दीघाटी का युद्ध ऐसा ही एक प्रसंग है, जिसे लेकर वर्षों से अनेक मत, व्याख्याएं और विवाद सामने आते रहे हैं। अब उदयपुर में 17 जून को आयोजित होने जा रहे विशाल कार्यक्रम के माध्यम से इस ऐतिहासिक युद्ध के संबंध में नए तथ्यों और प्रमाणों को जनमानस के समक्ष रखने का प्रयास…

Read More

सुशासन में लगा घूसखोरी का घुन!, 29 महीनों में 161 अफसर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, राजस्व-शिक्षा और पुलिस विभाग सबसे ज्यादा बदनाम रायपुर 15 जून 2026/ छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई भले तेज हुई हो, लेकिन एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के ताजा आंकड़े सरकारी व्यवस्था की एक ऐसी हकीकत उजागर कर रहे हैं, जिसने सुशासन के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जनवरी 2024 से मई 2026 के बीच एसीबी ने 128 ट्रैप कार्रवाई करते हुए 161 सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इन मामलों में 45.38 लाख रुपये से…

Read More