Author: HD MAHANT
बिलासपुर 13 मार्च 2026)देश के सर्वोच्च अर्धसैनिक बलों में से एक सीआईएसएफ के द्वारा 3 मार्च से 10 मार्च तक सीआईएसएफ सुरक्षा सप्ताह पूरे देश भर की विभिन्न सीआईएसएफ इकाइयों द्वारा मनाया गया । इसी के तहत सीआईएसएफ इकाई एनटीपीसी सीपत में पूरे सप्ताह के दौरान विभिन्न कार्यक्रम जिनमें सुरक्षा जागरूकता, सुरक्षा क्विज प्रतियोगिता, बच्चों के लिए हथियार का प्रदर्शन, वित्तीय प्रबंधन , अंगदान, महिलाओं के स्वास्थ जागरूकता, बाइक रैली तथा विभिन्न संस्थाओं के मध्य मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई । 10 मार्च को भव्य परेड का आयोजन किया गया।परेड के दौरान इकाई प्रभारी कपिल सुधाकर कामड़ी उप कमांडेंट…
बिलासपुर 13 मार्च 2026) सेंट्रल जेल परिसर में चाकूबाजी की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो युवकों पर चाकू से हमला करने का प्रयास किया गया, हालांकि मौके पर मौजूद जेल कर्मियों की तत्परता से बड़ी घटना टल गई। इस घटना ने जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी क्षेत्र के रहने वाले दो युवक अपने एक परिचित बंदी से मुलाकात करने सेंट्रल जेल परिसर पहुंचे थे। इसी दौरान वहां अंकुश यादव अपने कुछ साथियों के साथ पहुंच गया। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते…
मध्यप्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और झारखंड के जनजातीय कलाकार होंगे शामिल सजेगा आदि रंग, आदिवासी परिधान और हाट रायपुर, 12 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की परिकल्पना और निर्देश पर 13 और 14 मार्च 2026 को नवा रायपुर स्थित आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में ’परम्परा से पहचान तक’ – आदि परब – 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, कला और परंपराओं को राष्ट्रीय मंच देने के उद्देश्य से ‘आदि परब-2026’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की 43 जनजातियों के साथ-साथ दूसरे प्रदेश के जनजाति समुदाय शामिल होंगे…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी डीबीटी के जरिए छत्तीसगढ़ के 24.71 लाख से अधिक किसानों को अंतरित करेंगे 498.83 करोड़ रूपए प्रदेश के 2.92 लाख वन पट्टाधारी और 37,400 विशेष पिछड़ी जनजाति किसानों को मिल रहा योजना का लाभ पीएम श्री नरेन्द्र मोदी गुवाहाटी से देश के 9.32 करोड़ किसानों के खाते में राशि अंतरित करेंगे रायपुर, 12 मार्च 2026 ) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 मार्च को असम राज्य के गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देश के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22 वीं किस्त की राशि 18 हज़ार 650 करोड़ रुपये का…
रायपुर 12 मार्च 2026/पुलिस कमिश्नरेट रायपुर में प्रशासनिक व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पुलिस कमिश्नर रायपुर द्वारा गुढ़ियारी रोड कोटा मुक्तिधाम के पास हनुमान मंदिर के सामने स्थित नवीन पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) कार्यालय तथा भाटागांव बस स्टैंड के प्रथम तल पर सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेन्द्र नगर कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। नवीन पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) कार्यालय के अंतर्गत आजाद चौक, सरस्वती नगर, कबीर नगर, पुरानी बस्ती, डीडी नगर, आमानाका, न्यू राजेन्द्र नगर, टिकरापारा और मुजगहन थानों का पर्यवेक्षण किया जाएगा। वहीं सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेन्द्र नगर…
महतारी वंदन योजना से राज्य की 70 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित समाज कल्याण का बजट पिछले 5 वर्षों की तुलना में 59 प्रतिशत अधिक प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को पूरा करने बेटियों के भविष्य के लिए रानी दुर्गावती योजना होगी शुरू नशा मुक्ति के लिए सामाजिक सहयोग से चलेगा अभियान, वरिष्ठ नागरिकों केे देखभाल के लिए “सियान गुड़ी” डे-केयर सेंटर की होगी स्थापना रायपुर, 12 मार्च 2026 ) छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के विभागों के लिए 11 हजार 762 करोड़ 53 लाख रूपए की अनुदान मांगें पारित कर…
धनंजय राठौर सयुक्त संचालक, जनसंपर्क लोकेश्वर सिंह सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर, 12 मार्च 2026/ स्वयं सहायता समूहों को कम ब्याज दर पर ऋण और कौशल विकास के अवसर प्रदान किए जाते हैं, जिससे महिलाएं छोटी-छोटी आजीविका गतिविधियां (जैसे- खेती, पशुपालन, सिलाई, आधार से जुड़ी सेवाएं ) शुरू कर सकें। इस मिशन के अंतर्गत महिलाएं सशक्त बनकर न केवल परिवार की आय में वृद्धि कर रही हैं, बल्कि वे आत्मनिर्भर होकर सामाजिक रूप से भी सशक्त हो रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार और प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास…
रायपुर, 11 मार्च 2026 छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज कृषि एवं अनुसूचित जनजाति विकास मंत्री रामविचार नेताम के विभागों के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु 50 हजार 537 करोड़ 98 लाख 68 हजार रुपये की अनुदान मांगें पारित कर दी गईं। इसमें कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन तथा अनुसूचित जनजाति विकास से जुड़े कई विभाग शामिल हैं। अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए मंत्री नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान खेती-किसानी से जुड़ी है और राज्य की बड़ी आबादी कृषि पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए लगातार…
रायपुर, 11 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी के विभागों के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु कुल 11 हजार 470 करोड़ 62 लाख 50 हजार रुपये की अनुदान मांगें पारित कर दी गईं। इसमें वित्त विभाग, आवास एवं पर्यावरण विभाग, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग तथा वाणिज्यिक कर (जीएसटी) विभाग शामिल हैं। मंत्री ने चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि राज्य सरकार वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता और तकनीकी सुधार के जरिए मजबूत आर्थिक व्यवस्था बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। =आवास और नवा रायपुर के विकास पर विशेष जोर= मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार…
रायपुर 11 मार्च 2026) रायपुर ग्रामीण पुलिस ने अपराध और अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए खरोरा क्षेत्र में बड़ा कांबिंग ऑपरेशन चलाया। देर रात तक चले इस विशेष अभियान में गुंडा-बदमाशों, असामाजिक तत्वों, फरार वारंटियों और अवैध शराब बेचने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत 17 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की, दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया तथा अवैध शराब बिक्री के दो मामलों में आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण) श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश पर जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने…

