Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HD MAHANT
बिलासपुर 7 जून 2026/ थाना मस्तूरी अंतर्गत चौकी मल्हार पुलिस ने नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ के आरोपी को शिकायत दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी की पहचान ग्राम बिनेका निवासी रंजीत कुमार टंडन (26) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 5 जून 2026 को पीड़िता ने लिखित शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने माता-पिता के साथ मजदूरी कार्य पर जाती थी। इसी दौरान मकान मालिक रंजीत कुमार टंडन उस पर गलत नजर रखता था। शिकायत में बताया गया कि 15 मई 2026 को आरोपी ने नाबालिग बच्ची को पुणे…
बिलासपुर 7 जून 2026/ रतनपुर क्षेत्र में एक महिला की ऑपरेशन के बाद हुई मौत को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मृतका के परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में पदस्थ चिकित्सक डॉ. नेहल झा पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। मामले को लेकर रतनपुर थाने में लिखित शिकायत दी गई है।मृतका के पुत्र मुकेश साहू निवासी ग्राम पोड़ी नवागांव, तहसील रतनपुर ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उनकी माता कुमारी बाई साहू (50 वर्ष) को बच्चेदानी के ऑपरेशन के लिए 6 जून को रतनपुर स्थित मातृका…
बिलासपुर 7 जून 2026/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर परंपरागत ज्ञान एवं वनौषधि विकास फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ द्वारा संगोष्ठी एवं एकेडेमिशियन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, भारतीय ज्ञान परंपरा, वनौषधीय विरासत तथा सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक विमर्श हुआ।कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण “वसुंधरा गौरव सम्मान” रहा, जिसके अंतर्गत शिक्षा, अनुसंधान, पर्यावरण जागरूकता एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पर्यावरण चिंतक व वरिष्ठ साहित्यकार सुरेश सिंह बैस को “वसुंधरा गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं फाउंडेशन के निदेशक डॉ. निर्मल कुमार अवस्थी ने कहा…
महासमुंद 7 जून 2026/ जिले में फरार आरोपियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान ने अपराधियों में हड़कंप मचा दिया। महज पांच दिनों की सघन सर्च मुहिम में महासमुंद पुलिस ने 120 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश कर दिया। इनमें 29 स्थायी वारंटी और 91 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं। सबसे खास बात यह रही कि थाना सरायपाली क्षेत्र का 9 वर्ष पुराना स्थायी वारंट भी इस अभियान में तामील किया गया, जो लंबे समय से पुलिस और न्यायालय की पकड़ से दूर था। अपराध नियंत्रण और फरार आरोपियों की धरपकड़ के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी 7 जून 2026/ रविवार सुबह जिले की सड़कों पर एक अलग ही तस्वीर दिखाई दी। खाकी वर्दी में पुलिस अधिकारी, प्रशासनिक अफसर, छात्र-छात्राएं और आम नागरिक साइकिलों पर सवार होकर फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत का संदेश देते नजर आए। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर आयोजित “Sunday On Cycle” साइकिल रैली ने पूरे जिले में स्वास्थ्य जागरूकता का माहौल बना दिया और फिट इंडिया मूवमेंट को नई ऊर्जा दी। भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट और खेलो इंडिया योजना के तहत आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाय.पी.…
धमतरी 7 जून 2026/ रविवार सुबह धमतरी की सड़कों पर एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली। पुलिस की वर्दी इस बार अपराधियों के पीछे नहीं, बल्कि फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और इंधन बचत का संदेश लेकर साइकिल पर दौड़ती नजर आई। “Sunday On Cycle” अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के नेतृत्व में निकली भव्य साइकिल रैली ने फिट इंडिया के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का मजबूत संदेश दिया। भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट और खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में धमतरी पुलिस के अधिकारी, कर्मचारी…
महासमुंद 7 जून 2026/ खबर के मुताबिक जिस पिकअप वाहन में ऊपर से सिर्फ कटहल दिखाई दे रहे थे, उसके नीचे 125.700 किलो गांजा छिपाकर उत्तर प्रदेश पहुंचाने की तैयारी थी, लेकिन महासमुंद पुलिस की सटीक सूचना और मुस्तैद कार्रवाई ने तस्करों का पूरा खेल बीच रास्ते में ही खत्म कर दिया। ओडिशा से प्रयागराज तक फैले इस तस्करी रूट का खुलासा रविवार को उस समय हुआ जब थाना सिंघोड़ा क्षेत्र के रेहटीखोल अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पर एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और पुलिस टीम ने संदिग्ध पिकअप वाहन क्रमांक UP-70 LT 0860 को रोककर जांच की। मुखबिर से मिली सूचना…
कबीरधाम 7 जून 2026/ जब पुलिस की वर्दी साइकिल पर सवार होकर सड़कों पर उतरी तो यह सिर्फ एक रैली नहीं थी, बल्कि स्वस्थ जीवन, स्वच्छ पर्यावरण और अनुशासित दिनचर्या का ऐसा संदेश था जिसने शहरवासियों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। विश्व साइकिल दिवस और Sunday on Cycle अभियान के अवसर पर कबीरधाम पुलिस ने रविवार को एक विशेष साइकिल रैली और पैदल वॉकिंग कार्यक्रम आयोजित कर फिटनेस को जनआंदोलन बनाने की पहल की। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कबीरधाम से हुआ। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय)…
कबीरधाम/कवर्धा7 जून 2026 /हजारों लोगों की मेहनत की कमाई को दोगुना करने का सपना दिखाकर करोड़ों रुपये हड़पने वाले बहुचर्चित पीएसीएल चिटफंड घोटाले में कबीरधाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। करीब 13,275 निवेशकों से लगभग 29 करोड़ 72 लाख 41 हजार 178 रुपये जुटाकर रकम वापस नहीं करने के इस मामले में पुलिस की कार्रवाई से लंबे समय से न्याय की उम्मीद लगाए बैठे जमाकर्ताओं को राहत मिली है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल और अमित पटेल के मार्गदर्शन में चल रही जांच के…
महासमुंद। फाइनेंस कंपनी की लाखों रुपये की रिकवरी राशि गायब होने से मचे हड़कंप के बीच महासमुंद पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार ब्रांच मैनेजर को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। मामला पिथौरा स्थित फ्यूजन फाइनेंस लिमिटेड कंपनी का है, जहां कंपनी की 4 लाख 9 हजार 500 रुपये की रिकवरी राशि कथित रूप से कैश वोल्ट में जमा करने के बजाय शाखा प्रबंधक ने अपने कब्जे में रख ली और उसका गबन कर दिया। शिकायत सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और त्वरित जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार…
