Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HD MAHANT
दुर्ग 14 जून 2026/ दोस्ती के नाम पर पहचान और दस्तावेज लेकर महंगे मोबाइल, एसी और इलेक्ट्रॉनिक सामान फाइनेंस कराना, फिर किस्तें बंद कर पूरा बोझ दूसरे के सिर छोड़ देना… दुर्ग में ऐसा ही एक चौंकाने वाला फाइनेंस फ्रॉड सामने आया है। सुपेला पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना सुपेला में दर्ज शिकायत के अनुसार प्रार्थी को उसके परिचित शेखर देशमुख ने अपने साथी अनुराग देशमुख के साथ अंश मोबाइल, आकाशगंगा सुपेला ले जाकर उसके नाम पर बजाज फाइनेंस से एप्पल आईफोन फाइनेंस कराया और मोबाइल लेकर चला गया। इसके…
सुरेश सिंह बैस”शाश्वत” विश्व रक्तदाता दिवस हर साल 14 जून को मनाया जाता है। मुझे इस विषय पर लिखते लिखते अकस्मात ही अभी हाल में ही भीषण रेल दुर्घटना जो उड़ीसा के बालासोर में घटित हुई। यह त्रासद ट्रेन दुर्घटना अकस्मात मस्तिष्क में कौंध गई। हालांकि यह बहुत ही दु:खद और मानवीय त्रासदी थी। दुर्घटना के बारे में देख सुनकर मन बहुत ही व्यथित था। लेकिन मैंने जब टीवी और अखबारों में देखा मानवीयता और करुणा के प्रतिमूर्ति रूप में दुर्घटनाग्रस्त रेल के यात्रियों को स्थानीय लोगों ने तत्काल और त्वरित सहायता पहुंचाने के लिए जिसको जहां मिला वही बचाव…
बिलासपुर 14 जून 2026/ शहर में टमाटर के बढ़ते दामों के पीछे केवल महंगाई नहीं, बल्कि लंबी दूरी की ढुलाई, रास्ते में होने वाली खराबी और खुदरा व्यापारियों के खर्च भी प्रमुख कारण हैं। बेंगलुरु की मंडियों में 20 से 22 रुपए प्रति किलो बिकने वाला टमाटर बिलासपुर के उपभोक्ताओं तक पहुंचते-पहुंचते 55 से 60 रुपए प्रति किलो में बिक रहा है।तिफरा सब्जी मंडी में इन दिनों स्थानीय टमाटर की आवक पूरी तरह बंद हो चुकी है। मंडी के व्यापारी अब पूरी तरह कर्नाटक के बेंगलुरु से आने वाले टमाटर पर निर्भर हैं। तिफरा मंडी में प्रतिदिन करीब 200 टन…
बिलासपुर 14 जून 2026/ दिन-रात खबरों की आपाधापी में रहने वाले और जनता की आवाज बुलंद करने वाले पत्रकारों ने अपनी सेहत की सुरक्षा के लिए बड़ी एकजुटता दिखाई। न्यायधानी में छ.ग. प्रखर पत्रकार महासंघ के तत्वावधान में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अनूठे शिविर में जिले और प्रदेश भर से आए पत्रकारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। “हम पेशेवर नहीं, एक परिवार हैं” – विनय मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष श्री विनय मिश्रा ने अपने ऊर्जस्वी उद्बोधन में कहा: “पत्रकार चौबीसों घंटे तनाव के बीच काम करते हैं। दूसरों की समस्याएं उठाते-उठाते हम अपनी सेहत को…
सारंगढ़ बिलाईगढ़ 13 जून 2026/ लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सारंगढ़ पुलिस ने शनिवार को शहर के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकालकर असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश पर अब सख्त कार्रवाई होगी। रानी लक्ष्मीबाई कॉम्प्लेक्स, बस स्टैंड, सदर बाजार, तुर्की तालाब चौपाटी, गार्डन सहित प्रमुख क्षेत्रों में देर रात तक चली पैदल पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने आम लोगों से सीधे संवाद किया, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी और युवाओं को अनुशासन में रहने की समझाइश दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय एवं एसडीओपी स्नेहिल साहू के दिशा-निर्देशन में…
बिलासपुर 13 जून 2026 /रात की महफिल पूरे शबाब पर थी, ढाबे में खुलेआम जाम छलक रहे थे, तभी चकरभाठा पुलिस की अचानक हुई दबिश ने पूरा माहौल बदल दिया। पुलिस ने बालाजी ढाबा में अवैध रूप से शराब पिलाने की व्यवस्था का खुलासा करते हुए संचालक समेत छह लोगों पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की। कार्रवाई के बाद इलाके के ढाबा संचालकों में हड़कंप मच गया। 12 जून 2026 को चकरभाठा थाना पुलिस होटल और ढाबों की विशेष जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान टीम बालाजी ढाबा पहुंची, जहां जांच में पाया गया कि ढाबा संचालक अशोक…
बलरामपुर 13 जून 2026/ बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। इसी संदेश के साथ बलरामपुर प्रशासन ने स्कूल बसों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दिवसीय विशेष जांच अभियान चलाया। औचक निरीक्षण में 50 स्कूल एवं कॉलेज बसों की बारीकी से जांच की गई, जिसमें 13 बसों में सुरक्षा मानकों की गंभीर खामियां मिलने पर परिवहन विभाग ने 14 हजार रुपये का चालान किया और संबंधित संस्थाओं को तत्काल कमियां दूर करने के निर्देश दिए। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के निर्देश के बाद 12 जून को शंकरगढ़, रामानुजगंज…
रायपुर 13 जून 2026/ बारिश से पहले नगर निगम ने नालों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लालपुर स्थित एमएमआई अस्पताल के सामने बने अवैध पाटों पर बुलडोजर चला दिया। नाले की सफाई में बाधा बन रहे करीब 10 बड़े अवैध पाटों को थ्री-डी मशीन की मदद से तोड़कर हटाया गया, जिससे जल निकासी का रास्ता साफ हो गया। नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक-10 अंतर्गत रवीन्द्रनाथ टैगोर वार्ड क्रमांक-55 के लालपुर क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई। नगर निगम आयुक्त के निर्देशों के तहत जोन कमिश्नर मोनेश्वर शर्मा के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की…
रायपुर 13 जून 2026/ जनशिकायत सही निकली तो नगर निगम ने बिना देर किए कार्रवाई का डंडा चला दिया। आश्रम चौक और लाखेनगर क्षेत्र में गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों व ठेला संचालकों पर निगम की टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान ई-जुर्माना ठोकते हुए कुल 8,800 रुपये की वसूली की। कार्रवाई के दौरान बिरयानी दुकानों से लेकर प्लास्टिक दुकान और सड़क किनारे ठेले लगाने वालों तक किसी को भी राहत नहीं मिली। नगर पालिक निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही तथा जोन-5 जोन कमिश्नर खीरसागर नायक के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने…
बुनकरों और शिल्पियों की आय बढ़ाने के लिए डिजाइन प्रशिक्षण एवं नवाचार पर जोर उद्यमियों को 5 लाख रुपये तक वार्षिक आय दिलाने विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश रेशम उत्पादन, प्राकृतिक रंगों और निर्यात संवर्धन को मिलेगा बढ़ावा रायपुर,12 जून 2026/केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने रेशम उत्पादन बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए विभागीय अधिकारियों को प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हथकरघा बुनकरों, शिल्पियों एवं कारीगरों को डिजाइन विकास संबंधी नियमित प्रशिक्षण प्रदान किया जाए, ताकि उनके उत्पादों की गुणवत्ता और बाजार में प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़े तथा उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित हो सके।…
