Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HD MAHANT
रायपुर/बिलासपुर 9 जून 2026/ जापान की धरती पर भारत का तिरंगा बुलंद करने वाले बिलासपुर के युवा हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी का मंगलवार को रायपुर के माना एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ। अंडर-18 एशिया कप विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्य और बिलासपुर के कुदुदंड निवासी अवि मानिकपुरी के स्वदेश लौटते ही समाज और खेल प्रेमियों में उत्साह की लहर दौड़ गई। दोपहर 3:30 बजे एयरपोर्ट पहुंचने पर युवा मंच मानिकपुरी पनिका समाज रायपुर ने उनका भव्य स्वागत और सम्मान किया। इस अवसर पर संरक्षक प्रीतम दास मानिकपुरी, संयोजक प्रेम मानिकपुरी, बसंत मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक सदस्य मौजूद…
रायगढ़, 9 जून 2026/ अगर आप ब्रांडेड शराब समझकर बोतल खरीद रहे हैं, तो सावधान हो जाइए! रायगढ़ में एक ऐसा खौफनाक खेल चल रहा था, जहां नामी कंपनियों की बोतलों में नकली और जानलेवा शराब भरकर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा था। लेकिन पुलिस के “ऑपरेशन आघात” ने इस पूरे सिंडिकेट की कमर तोड़ दी। रायगढ़ पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कोतरारोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम धनागर में बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली शराब की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। मौके से 869 बोतल (करीब 240 लीटर) नकली शराब, स्प्रिट, ड्रम, सैकड़ों खाली बोतलें,…
बलौदाबाजार 9 जून 2026/ सिर्फ एक गलत क्लिक… और आपकी मेहनत की कमाई सेकंडों में साइबर ठगों के खाते में पहुंच सकती है। साइबर अपराधियों के नए जाल को देखते हुए बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने आम लोगों के लिए अहम चेतावनी जारी की है। पुलिस के मुताबिक ठग लॉटरी, फ्री मोबाइल रिचार्ज, बिजली बिल अपडेट और बैंक केवाईसी (KYC) के नाम पर फर्जी लिंक भेजकर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति उस संदिग्ध लिंक पर क्लिक करता है, उसके बैंक खाते और निजी जानकारी पर खतरा मंडराने लगता है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि…
बिलासपुर 9 जून 2026/ महान प्लेबैक सिंगर एसपी बाल सुब्रह्मण्यम की स्मृति में शहर के एक निजी भवन में सेवन स्टार म्यूजिकल ग्रुप के डायरेक्टर राकेश रोशन साह द्वारा यादें एसपी बाल सुब्रमण्यम संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ तेलगू महासंगम के कार्यकारिणी सदस्य यू.मुरली राव के आतिथ्य में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ जिसमें शहर के उभरते हुए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी । कार्यक्रम में नए गायकों ने एसपी बालसुब्रमण्यम के गाई गीतों की सुमधुर प्रस्तुति देते हुए माहौल को ख़ुशनुमा बना दिया और वहाँ कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को झूमने में मजबूर कर…
बिलासपुर 9 जून 2026/ सिरगिट्टी थाने क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में जुआ, सट्टा और कबाड़ का अवैध धंधा चरम पर है, जिसे कथित तौर पर स्थानीय पुलिस की मूक सहमति हासिल है। पुलिस की इस सुस्ती का खामियाजा अब महिलाओं और नाबालिग बच्चियों को भुगतना पड़ रहा है। रविवार को सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में महिला संबंधी अपराधों में लापरवाही के दो ऐसे मामले सामने आए, जिसने खाकी को पूरी तरह कटघरे में खड़ा कर दिया है। दोनों ही मामलों में जब उच्च अधिकारियों ने कड़ी फटकार लगाई, तब जाकर पुलिस ने अपराध…
बिलासपुर 9 जून 2026/ रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खैरखंडी की 21 वर्षीय युवती ने अपने पूर्व प्रेमी जयकिशन केंवट के खिलाफ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता बीए अंतिम वर्ष की छात्रा है। उसके अनुसार वर्ष 2025 से जयकिशन के साथ प्रेम संबंध था, लेकिन कुछ माह पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था और पिछले तीन-चार महीनों से बातचीत बंद थी। इसी बीच परिवार ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी। युवती का आरोप है कि 24 मई को जयकिशन ने उसे दूसरे युक्क से शादी नहीं करने की…
बिलासपुर 9 जून 2026/ सिरागट्टी थाना क्षेत्र क यदुनदन नगर तिफरा मे रविवार रात हुई चाकूबाजी की घटना ने हत्या का रूप ले लिया है। पुराने विवाद के चलते हुए हमले में गंभीर रूप से घायल केवल गिरी गोस्वामी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच यदुनंदन नगर के व्यस्त बाजार क्षेत्र में यह वारदात हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी गोलू उर्फ “सर्किट” मुंह पर…
बिलासपुर 9 जून 2026/ नगर में चाकू बाजी के साथ रेप के मामले भी अचानक से बढ़ गए हैं। इसी बीच तोरवा थाना क्षेत्र में 13 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। 13 साल की लड़की तोरवा क्षेत्र की रहने वाली है। वह दो-तीन दिन से घर से गायब थी। परिजनों ने काफी तलाश के बाद किसी अनहोनी की आशंका पर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस अपहरण का केस दर्ज कर बालिका की तलाश कर रही थी। इसी बीच स्टेशन के करीब बदहाल अवस्था में लड़की मिली। पुलिस ने परिजनों को…
बिलासपुर 9 जून 2026/ अब तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना जेब पर ही नहीं, ड्राइविंग लाइसेंस पर भी भारी पड़ सकता है। बिलासपुर की सड़कों पर यातायात पुलिस की तीसरी आंख हर पल नजर रख रही है और तय गति सीमा तोड़ने वालों पर लगातार शिकंजा कस रही है। जनवरी से मई 2026 के बीच यातायात पुलिस ने तेज रफ्तार और खतरनाक ड्राइविंग करने वाले 14,372 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किए हैं। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में…
उत्तर बस्तर कांकेर 9 जून 2026/ खेत से घर लौट रही महिला की गले से माला झपटकर फरार हुए गिरोह के दो और आरोपी आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गए। दुर्गुकोन्दल पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और लगातार की गई तलाश के आधार पर रायपुर से दोनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में लूटी गई माला भी बरामद कर ली है। इस कार्रवाई के बाद झपटमारी के इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना 03 जून 2026 की है। ग्राम घोटिया निवासी श्रीमती कुमारीबाई अपने खेत विक्रमगंज से काम कर घर लौट रही थीं। तभी भानुप्रतापपुर-दुर्गुकोन्दल…
