Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HD MAHANT
रायपुर, 28 जनवरी 2026/समाजसेवा और मानवीय संवेदना का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए ग्रास रूट सोसायटी, सुंदर नगर रायपुर (छत्तीसगढ़) के तत्वावधान में रायपुर स्थित एक वृद्धा आश्रय में निवासरत बुज़ुर्ग महिलाओं के साथ दैनिक भारत टाइम्स के प्रतिनिधि आयु मेहर का जन्मदिवस स्नेहपूर्ण और आत्मीय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर वृद्धा आश्रय में रहने वाली बुज़ुर्ग माताओं के साथ समय बिताया गया तथा उनके सम्मान में अंग वस्त्र, श्रीफल, गमछा एवं चादर भेंट की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बुज़ुर्गों के प्रति सम्मान, अपनत्व और सामाजिक दायित्व की भावना को सशक्त करना रहा। कार्यक्रम में दैनिक भारत टाइम्स…
बिलासपुर। 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर मस्तुरी क्षेत्र स्थित राशि स्टील एंड पावर लिमिटेड औद्योगिक इकाई में तिरंगे झंडे के अपमान का मामला सामने आया है। वायर विडीयो के अनुसार ध्वजारोहण के दौरान तिरंगा झंडा नीचे जमीन पर गिर गया, लेकिन मौके पर मौजूद कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उसे तत्काल उठाने की कोई पहल नहीं की गई।घटना के बाद स्थानीय लोगों एवं कर्मचारियों में आक्रोश देखने को मिला। लोगों का कहना है कि यह लापरवाही न केवल राष्ट्रीय ध्वज के प्रति असम्मान को दर्शाती है, बल्कि देश की अस्मिता और गौरव को ठेस पहुंचाने…
बिलासपुर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर इस्लामिया प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला वार्ड 58 खमतराई में ध्वजारोहण एवं गणतंत्र दिवस का समारोह खुशनुमा माहौल में आयोजित किया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्य रूप से हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय रायपुर के पूर्व जनसंपर्क अधिकारी व समाजसेवी हाजी डॉक्टर हमीद उल्लाह खान उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस समारोह में सर्वप्रथम डॉ हमीदुल्लाह खान ने गणतंत्र दिवस के इतिहास पर उद्बोधन दिया एवं अखिलेश्वर प्रसाद पटनवार, हीना खान, रिजवाना खान, अस्मीना खान अधिवक्ता, अलीम अंसारी, शाहिद भाई ने भी इस मुबारक मौके पर अपने विचार प्रकट किए। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने इस…
रायपुर 27 जनवरी 2026/ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम जॉब के नाम पर लाखों की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर रायपुर रेंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत रायपुर रेंज साइबर थाना पुलिस ने महाराष्ट्र और राजस्थान से कुल 3 शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध देश के 14 विभिन्न थाना एवं साइबर सेल में धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा के निर्देश पर साइबर अपराधों में संलिप्त मुख्य आरोपियों के विरुद्ध तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर कार्रवाई की गई। 24 लाख की साइबर ठगी…
बिलासपुर। शहरी और आसपास के क्षेत्रों में एसी के कॉपर वायर चोरी करने वाले गिरोह पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। सिविल लाइन और तारबहार थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने चोरी में शामिल एक युवक, एक अपचारी बालक और चोरी का माल खरीदने वाले दो कबाड़ियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की। पूछताछ में आरोपियों ने मुथूट फाइनेंस (व्यापार विहार) और मंगला चौक स्थित एक ऑफिस से कॉपर वायर चोरी करना स्वीकार किया। चोरी का माल कबाड़ियों को बेचा गया था। आरोपियों के…
बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चाकू दिखाकर लोगों को डराने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कोसगाई मंदिर के पास एक व्यक्ति हथियार लहराकर आम लोगों में भय का माहौल बना रहा है। सूचना पर तुरंत टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान रामकुमार कहरा (30 वर्ष), निवासी कहरापारा, रतनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज…
बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर प्रवास के दौरान स्थानीय प्रयास विद्यालय के बच्चों के साथ आत्मीय संवाद किया उन्होंने अरपा नदी के किने छठ घाट के समीप प्रयास स्कूल के बालकों के लिए अतिरिक्त भवन का लोकार्पण भी किया। उन्होंने बिना किसी औपचारिकता के सीधे बच्चों के बीच पहुंचकर उनसे घर परिवार, और पढ़ाई के विषय में स्नेह पूर्ण वातावरण में चर्चा की। अपने स्वयं के जीवन के कठिन संघर्ष की जानकारी साझा कर अच्छी पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विधायक सर्वश्री अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, सुशांत शुक्ला, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, पाठ्य पुस्तक निगम…
बिलासपुर।सरकंडा थाना क्षेत्र में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक युवती ने अपने पार्टनर पर शारीरिक शोषण, मारपीट और गंभीर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पीड़िता हिंदू संगठन के सदस्यों के साथ सरकंडा थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।पीड़िता के अनुसार वर्ष 2021 में उसकी जान-पहचान शेख सलमान से हुई थी। आरोपी ने शादी का वादा कर उसे अपने साथ रखा और दोनों बीते कई वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। इस दौरान उनके दो बच्चे भी हुए। युवती का आरोप है कि सलमान ने शादी का झांसा देकर न केवल उसका शोषण किया, बल्कि…
विकसित भारत- जी राम जी विधेयक 2025 विकसित भारत 2047 के साथ संयोजित एक नई सांविधिक संरचना के साथ मनरेगा का स्थान लिया है।रोजगार गारंटी को प्रति ग्रामीण परिवार बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है, जिससे आय सुरक्षा सुदृढ़ होगी। चार प्राथमिकता क्षेत्रों में टिकाऊ ग्रामीण अवसंरचना के साथ मजदूरी रोजगार को जोड़ता है। विकसित भारत राष्ट्रीय ग्रामीण अवसंरचना स्टैक के माध्यम से राष्ट्रीय रूप से एकीकृत और विकसित ग्राम पंचायत योजनाओं के माध्यम से विकेंद्रित योजना विनिर्माण को सुदृढ़ करता है। मानंदड़ संबंधी वित्त पोषण और केंद्रीय रूप से प्रायोजित संरचना की ओर बदलाव पूर्वानुमान, जवाबदेही और केंद्र-राज्य…
रायपुर 25 जनवरी 2026/पुलिस कमिश्नर महोदय, रायपुर के सख्त निर्देश पर शहर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस ने सरप्राइज एक्शन मोड में सघन चेकिंग, निगरानी और कॉम्बिंग अभियान चलाया। इस अभियान से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया। डीसीपी (वेस्ट) श्री संदीप पटेल के नेतृत्व में एडीसीपी श्री राहुल देव शर्मा, एसीपी श्री ईशु अग्रवाल एवं एसीपी श्री देवांश सिंह राठौर के साथ कुल 9 थाना प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में मोर्चा संभाला और प्रभावी कार्रवाई की। अभियान के तहत थाना कबीर नगर क्षेत्र के वाल्मीकि नगर में सघन चेकिंग की गई।…
