Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HD MAHANT
बिलासपुर 31मार्च 2026/ जिले का पहला फायर स्टेशन कुदुदंड के पंप हाउस में आकार ले रहा है। शासन द्वारा इसके निर्माण के लिए 1 करोड़ 50 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। फायर स्टेशन बनने के बाद अब तक खुले में पड़े रहने वाले अग्निशमन वाहनों को भी छत नसीब हो सकेगी। इसी तरह स्टेशन परिसर में बनाए जाने वाले पानी के बड़े टैंकों में पानी का अधिक स्टोरेज किया जा सकेगा, जो शहर के भीतर आगजनी की घटनाओं पर जल्द नियंत्रण पाने में सहायक साबित होंगे। गर्मी के दिनों में हर साल आगजनी की घटनाओं में बड़ा…
बिलासपुर। शराब के नशे में धुत्त होकर गाड़ी चलाना उसके बाद बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी करके तमाशा करने वाले युवक के खिलाफ तारबाहर पुलिस ने कार्रवाई की है। पकड़ा गया युवक नशे में धुत्त था जो पुलिस को देखकर माफी मांग रहा था। दरअसल तारबाहर पुलिस ने बताया कि सडक दुघर्टना की रोकथाम करने के लिए और शराब के नशे में वाहन चलाने वाले के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी दौरान तारबाहर पुलिस ने सुबह करीब 3.30 बजे रात्रि पेट्रोलिंग पार्टी को पेट्रोलिंग दौरान एफसीआई चौक के पास एक आई 20 कार क्र सीजी 31 ए…
बिलासपुर 31 मार्च 2026/ प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता और रंगकर्मी राजेंद्र गुप्ता यहाँ आ रहे हैं। यहाँ दो अप्रैल गुरुवार को कवि धूमिल की रचना पटकथा का नाट्य मंचन करेंगे। यह कार्यक्रम सी एम डी चौक स्थित आई.एम.ए. भवन में होगा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और आधारशिला के सहयोग से प्रगतिशील लेखक संघ और इप्टा की बिलासपुर इकाई द्वारा आयोजित नाट्य शो 2 अप्रैल को संध्या सात बजे होगा। माचिस, लगान तलवार जैसी प्रसिद्ध फिल्मों के साथ ही चंद्रकांता, चिड़ियाघर, बालिका वधू, लागी तुमसे लगन जैसे लोकप्रिय टी वी धारावाहिकों में अपने अभिनय से अलग ही पहचान बना चुके राजेंद्र गुप्ता का…
बजरंगबली का प्रकटीकरण : अद्भुत शक्ति, अनंत भक्ति और लोकजीवन की अमर चेतना भारतीय सनातन परंपरा में यदि किसी देवता को बल, बुद्धि, भक्ति और निर्भयता का अद्वितीय संगम माना गया है, तो वह हैं पवनपुत्र हनुमान बजरंगबली। उनका प्रकटीकरण केवल एक पौराणिक घटना नहीं, बल्कि यह उस दिव्य ऊर्जा का अवतरण है जो मानव जीवन को साहस, सेवा और समर्पण की दिशा देती है। किंतु जनसामान्य के बीच प्रचलित कथाओं से परे भी उनके प्राकट्य और स्वरूप से जुड़े अनेक ऐसे रहस्य और तथ्य हैं, जो अत्यंत रोचक और कम ज्ञात हैं। हनुमान जी का जन्म त्रेतायुग में चैत्र…
रायपुर 30 मार्च 2026/ रात जैसे ही गहरी हुई, कई लोग ‘मौज-मस्ती’ के मूड में स्टेयरिंग पकड़कर सड़कों पर निकल पड़े, लेकिन उन्हें क्या पता था कि हर मोड़ पर इस बार पुलिस उनकी ‘पार्टी’ का हिसाब लेने खड़ी है, और फिर जो हुआ उसने पूरे शहर को चौंका दिया—सिर्फ 3 से 4 घंटे की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 159 लोग नशे में वाहन चलाते पकड़े गए, एक ऐसा आंकड़ा जिसने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और 154 मामलों का पुराना रिकॉर्ड भी पीछे छूट गया। 29 मार्च की देर रात रायपुर कमिश्नरेट की यातायात पुलिस ने शहर के 8 अलग-अलग…
बिलासपुर 30मार्च 2026/ न्यायधानी के बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से रविवार रात्रि उड़ान सेवा की ऐतिहासिक शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नाइट ऑपरेशन्स का लोकार्पण किया और इसी दौरान स्वयं रात में पहली उड़ान से रायपुर के लिए रवाना हुए। विधायक धर्मजीत सिंह भी मुख्यमंत्री के साथ रात्रि कालीन उड़ान में रायपुर गए।उल्लेखनीय है कि एयरपोर्ट को 3 सी वीएफआर से 3 सी आई एफ आर श्रेणी में उन्नत करने के लिए कुल 31 करोड़ 1 लाख रुपए की लागत से कार्य किया गया है। इस उन्नयन के बाद डीजीसीए ने 6 फरवरी 2026 को 3 सी आई…
सुरेश सिंह बैस 30 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ के घने वन, जो कभी हाथियों के सुरक्षित आवास माने जाते थे, आज एक जटिल संकट के साक्षी बनते जा रहे हैं। सरकार द्वारा हाथियों के संरक्षण के लिए अनेक योजनाएं संचालित किए जाने के बावजूद जमीनी स्तर पर हालात चिंताजनक बने हुए हैं। आंकड़े साफ संकेत देते हैं कि न केवल मानव-हाथी संघर्ष, बल्कि प्रबंधन की खामियां, प्राकृतिक जोखिम और निगरानी की कमी भी हाथियों की लगातार हो रही मौतों के पीछे प्रमुख कारण बनकर उभर रहे हैं। 6 वर्ष में हाथियों की मौत का आंकड़ा पिछले छह वर्षों के आंकड़ों पर…
बिलासपुर 30मार्च 2026/ जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करने हेतु दो दिवसीय शैक्षणिक दिशा भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न स्व-सहायता समूहों एवं हितार्थ एक सेवा संस्था से जुड़ी करीब 100 महिलाओं को सूरजपुर जिले के भैयाथान-ओड़गी स्थित रेडी-टू-ईट (पूरक पोषण आहार) निर्माण इकाई का भ्रमण कराया गया।27 एवं 28 मार्च को आयोजित इस भ्रमण दल का नेतृत्व हितार्थ एक सेवा संस्था की संचालिका सुनीता सिंह ने किया। सभी महिलाएं दो बसों में सवार होकर बिलासपुर के नेहरू चौक से प्रातः 8 बजे…
रायपुर 29 मार्च 2026/ मानवता और राष्ट्रभक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला, जहां JCI रायपुर संस्कार द्वारा शनिवार से शंकर नगर स्थित बिलासा ब्लड बैंक में 7 दिवसीय MEGA Blood Donation Drive शुरू किया गया, यह अभियान देश के वीर शहीदों को समर्पित है और युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का बड़ा सामाजिक प्रयास बनकर सामने आया है, अभियान के दौरान क्या हुआ—6 युवाओं ने पहली बार रक्तदान कर समाज को संदेश दिया, कब हुआ—गत दिवस अभियान के दौरान, कहां हुआ—रायपुर के शंकर नगर स्थित ब्लड बैंक में, किसने किया—JCI रायपुर संस्कार के सदस्यों और युवाओं ने,…
बिलासपुर। वन मंडल बिलासपुर क्षेत्र के नीरतू गांव के सागौन जंगल में लगी भीषण आग ने वन संपदा को गहरे संकट में डाल दिया है। आग लगातार फैलती जा रही है और सागौन के बहुमूल्य पेड़ धू-धू कर जल रहे हैं। इसके साथ ही जंगल में रहने वाले वन्य जीवों का अस्तित्व भी खतरे में पड़ गया है। आग की लपटें कई हिस्सों तक पहुंच चुकी हैं, जिससे आसपास के गांवों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि आग लगने की सूचना समय रहते फॉरेस्ट विभाग को दे दी गई थी, लेकिन विभाग…
