Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HD MAHANT
बिलासपुर।कानन पेंडारी जू में शनिवार को दो नर नील गाय में फाइटिंग हो गई। इस घटना में एक नील गाय को गंभीर चोट आई। उसकी हालत देखकर तत्काल जू प्रबंधन उसे केज से अस्पताल में शिफ्ट कर दिया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।घटना सुबह की है, इस समय तक जू में कोई नहीं पहुंचा। केवल रात्रि ड्यूटी करने वाले कर्मचारी ही तैनात रहते हैं। सुबह जिस जूकीपर की ड्यूटी नील गाय के केज में रहती है, वह पहुंचा तब उसने देखा कि एक नील गाय घायल स्थिति में पड़ा हुआ है तो वह घबरा गया। उसने तत्काल…
सुरेश सिंह बैस “शाश्वत25 जनवरी 2026/यह कहना बिल्कुल अतिशयोक्ति नहीं होगी कि भारत आज ‘दुनिया के डॉक्टर’ के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुका है। अपनी उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं, किफ़ायती दवाओं और वैश्विक संकटों में अपनी अग्रणी भूमिका के कारण भारत ने मानवता की सेवा में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।वैसे भी प्राचीन काल से ही भारत ‘आयुर्वेद’ और ‘सुश्रुत’ की विरासत के माध्यम से चिकित्सा जगत का मार्गदर्शक रहा है। लेकिन आधुनिक युग में, भारत ने तकनीकी प्रगति और दुनिया के स्वास्थ्य मानचित्र पर अपनी एक अनिवार्य जगह बना ली है। बीते कुछ दशकों में वैश्विक परिदृश्य…
रायपुर, 24 जनवरी 2026/ समाजसेवी बसंत अग्रवाल ने रायपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया और सोशल मीडिया में प्रसारित हो रही खबरों को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ फैलाए जा रहे आरोप पूरी तरह से गलत, निराधार और तथ्यहीन हैं। बसंत अग्रवाल ने कहा कि बिना किसी जांच और पुष्टि के एकतरफा व भ्रामक सूचनाएं प्रसारित की जा रही हैं, जिससे उनकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश की मीडिया और आम जनता से अपील की कि किसी भी समाचार पर विश्वास करने से पहले उसके…
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजयशंकर मिश्रा ने कहा है कि कांग्रेस एसआईआर को लेकर प्रदेश में गलत माहौल बनाने का काम कर रही है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि एक राजनीतिक दल होने के नाते कांग्रेस को शिकायत करने का अधिकार तो है पर कांग्रेस उन शिकायतों के समाधान के बजाय झूठ बोलकर ओछी राजनीति कर रही है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मिश्रा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में स्पष्ट रूप से यह विषय रखा है, जो आम जनमानस को समझ में आ रहा है। कांग्रेस मतदाता सूची का शुद्धिकरण करने…
साक्षात्कार हेतु सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के 1513 आवेदकों का चयन सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 जनवरी 2026/कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा 29, 30 एवं 31 जनवरी 2026 को शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय सेजबहार रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेला में निजी क्षेत्र के तकनीकी एवं गैर तकनीकी के लगभग 15 हजार पदों पर चयन हेतु साक्षात्कार लिया जाएगा। राज्य स्तरीय रोजगार मेला में 30 जनवरी 2026 को सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के 1513 आवेदकों का इंटरव्यू लिया जाएगा। रोजगार मेला में शामिल होने के लिए ऑनलाईन पोर्टल ईरोजगार डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 जनवरी 2026/ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिंद में राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी को कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें गर्भधारण एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम 1994 के बारे में बच्चों को वीडियो के माध्यम से दिखाया गया और समझाया गया। इस अधिनियम अंतर्गत किसी महिला को गर्भ के बच्चे की लिंग परीक्षण के बाध्य नहीं किया जा सकता, लेकिन गर्भ में पल रहे शिशुओं की सोनोग्राफी करना है जिसका उद्देश्य शिशु में किसी प्रकार…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 जनवरी 2026/ गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन 26 जनवरी 2026 को सुबह 9 बजे खेलभांठा मैदान सारंगढ़ में आयोजित की जाएगी। समारोह में रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, मुख्य अतिथि होंगे, वे 26 जनवरी 2026 को सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, संयुक्त परेड की सलामी लेंगे और परेड का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभागीय झांकियां निकाली जाएंगी एवं पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
यह सिर्फ नियुक्ति पत्र नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है” — श्री तोखन साहू रायपुर 24 जनवरी 2026/ छत्तीसगढ़ के सुरक्षा और विकास के इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। केंद्र सरकार के राष्ट्रव्यापी ‘रोजगार मेला’ के तहत रायपुर के आरंग स्थित सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के 400 से अधिक युवाओं को केंद्र सरकार के विभिन्न सुरक्षा बलों के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। ये युवा अब सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी जैसे प्रतिष्ठित सुरक्षा बलों का हिस्सा बनकर देश की…
बिलासपुर।फर्जी यूपीआई ट्रांजैक्शन दिखाकर धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी द्वारा क्लिनिक संचालिका से अलग-अलग किस्तों में 15 हजार रुपये की ठगी की गई थी।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थिया सुमन शुक्ला पति बलराम तिवारी (38 वर्ष), निवासी परसुराम चौक राज किशोर नगर थाना सरकंडा, सकरी क्षेत्र में अंबिका क्लीनिक का संचालन करती हैं। आरोपी सुधीर बरामते पिता स्व. रामधर बरामते (27 वर्ष), निवासी दलदलिहापारा थाना सकरी, अपने बच्चे का उपचार कराने क्लीनिक आता था, जिससे उसकी जान-पहचान हो गई थी।गत वर्ष 9 सितंबर 2025 को आरोपी क्लीनिक पहुंचा और…
बिलासपुर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे प्रहार अभियान के तहत बेलगहना चौकी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने कोटा-बेलगहना मार्ग पर घेराबंदी कर दो मोटरसाइकिलों से गांजा का परिवहन कर रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 किलोग्राम गांजा, दो मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन और नकदी बरामद किया है। जब्त गांजा की कीमत लगभग 6 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। जबकि कुल जब्त संपत्ति का मूल्य 8 लाख 41 हजार 250 रुपये आंका गया है। 22 जनवरी को…
