Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HD MAHANT
रायपुर, 30 जनवरी 2026/शहर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से रायपुर पुलिस द्वारा नॉर्थ जोन क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत चाकूबाजों, गुंडा-बदमाशों, निगरानी बदमाशों, असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 62 आरोपियों को प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर के निर्देशानुसार यह अभियान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम एवं सहायक पुलिस आयुक्त सुश्री पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान में नॉर्थ जोन के सभी थाना प्रभारी, राजपत्रित अधिकारी एवं पुलिस बल सक्रिय…
रायपुर के प्रशासनिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है। राजधानी रायपुर में पहली बार पुलिस कमिश्नर प्रणाली को औपचारिक रूप से लागू किया गया है। इस नई व्यवस्था के अंतर्गत वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजीव शुक्ला ने रायपुर के प्रथम पुलिस कमिश्नर के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने से राजधानी में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, त्वरित एवं सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इस प्रणाली के तहत पुलिस को प्रशासनिक एवं कार्यकारी शक्तियां मिलने से निर्णय प्रक्रिया में तेजी आएगी तथा अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था…
बिलासपुर। पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम भिलौनी में स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर ठेकेदारों द्वारा ग्रामीणों से अवैध वसूली की जा रही है। यह मामला तब सामने आया जब ठेकेदारों ने ग्रामीणों से बिजली बिल शून्य करने के नाम पर 500 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक की राशि वसूलने की कोशिश की। ग्राम भिलौनी में करीब 700 राशन कार्ड हैं, और प्रत्येक कार्ड पर एक स्मार्ट मीटर लगाना है। इस हिसाब से अनुमानित रूप से एक गांव से लगभग 3.5 लाख रुपये की अवैध वसूली हो रही है। ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि सरोज नेताम ने बताया कि कई बार…
बिलासपुर। सिरगिट्टी स्थित शासकीय शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर यानी अर्बन पी.एच.सी. हॉस्पिटल बदहाल स्थिति में पहुंच चुका है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 10 गुरु गोविंद सिंह नगर सिरगिट्टी में स्थित यह हॉस्पिटल जर्जर भवन में संचालित हो रहा है। अस्पताल की फर्श की टाइलें टूट चुकी हैं, दीवारों में दरारें आ गई हैं और शौचालयों की स्थिति बेहद दयनीय हो चुकी है। यहां इलाज के लिए आने वाले मरीजों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र…
बिलासपुर। सेवानिवृत्ति महिला को सेवानिवृत्ति पेंशन/ग्रेच्युटी नहीं दिए जाने पर श्रम न्यायालय द्वारा पीड़िता के पक्ष में ग्रेच्युटी दिए जाने के आदेश के बावजूद विभाग द्वारा भुगतान की राशि नहीं दिए जाने का गंभीर मामला सामने आया है! पीड़िता ने कई बार इसके लिए संबंधित अधिकारियों से निवेदन किया लेकिन कई महीनो से केवल टालमटोल का रवैया अपनाया जा रहा है! महिला के समक्ष अब जीवन यापन की गंभीर समस्या सामने आ खड़ी हुई है। पीड़िता के समक्ष जीवन यापन का सवाल राजीव गांधी शिक्षा मिशन के अंतर्गत संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, बरतोरी, विकासखंड बिल्हा जिला बिलासपुर मैं…
बिलाईगढ़ | 29 जनवरी 2026 /लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष तथा किसानों, मजदूरों और युवाओं के लोकप्रिय नेता राहुल गांधी के संदेश को श्रमिक वर्ग तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला ब्लॉक में भव्य पदयात्रा आयोजित की गई। मनरेगा बचाओ अभियान के अंतर्गत निकाली गई इस पदयात्रा में हजारों की संख्या में ग्रामीणजन, आम नागरिक, कांग्रेस कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पदयात्रा के दौरान नेताओं ने मनरेगा के महत्व, ग्रामीण रोजगार की सुरक्षा और मजदूरों के अधिकारों पर जोर देते हुए कहा कि यह योजना…
बिलासपुर।मरवाही वनमंडल के जंगलों में एक दुर्लभवन्यजीव हनी बैजर (रैटल) नजर आया है। कुछ साल पहले भी इस प्रजाति को देखा गया था, लेकिन इस बार जोड़े में अठखेलियां करते हुए इसकी तस्वीर ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद की। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार यह प्रजाति भारत में सीमित क्षेत्रों में ही पाई जाती है और काफी दुर्लभ मानी जाती है। ग्रामीणों और वन अधिकारियों के बीच यह उत्सुकता और कौतुहल का विषय बन गया है। वन विभाग ने क्षेत्र में संतत निगरानी और संरक्षण की व्यवस्था तेज कर दी है।रैटल मरवाही रेंज के उसाड़ गांव में नजर आया है, जिसे…
भारत, जहाँ विवाह को केवल दो व्यक्तियों का मिलन नहीं बल्कि दो परिवारों का ‘पवित्र बंधन’ और एक ‘धार्मिक संस्कार’ माना जाता है, वहाँ ‘लिव-इन रिलेशनशिप’ (बिना विवाह साथ रहना) आज भी एक वैचारिक युद्ध का मैदान बना हुआ है। एक ओर सनातन परंपराओं की जड़ें हैं, तो दूसरी ओर आधुनिकता की उड़ान और व्यक्तिगत स्वतंत्रता। सनातन धर्म में विवाह को 16 संस्कारों में से एक महत्वपूर्ण संस्कार माना गया है। यह केवल शारीरिक या कानूनी समझौता नहीं, बल्कि धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति का एक माध्यम है।पारंपरिक दृष्टिकोण के अनुसार, विवाह व्यक्ति को सामाजिक उत्तरदायित्व और अनुशासन…
बिलासपुर।मरवाही वनमंडल के जंगलों में एक दुर्लभवन्यजीव हनी बैजर (रैटल) नजर आया है। कुछ साल पहले भी इस प्रजाति को देखा गया था, लेकिन इस बार जोड़े में अठखेलियां करते हुए इसकी तस्वीर ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद की। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार यह प्रजाति भारत में सीमित क्षेत्रों में ही पाई जाती है और काफी दुर्लभ मानी जाती है। ग्रामीणों और वन अधिकारियों के बीच यह उत्सुकता और कौतुहल का विषय बन गया है। वन विभाग ने क्षेत्र में संतत निगरानी और संरक्षण की व्यवस्था तेज कर दी है।रैटल मरवाही रेंज के उसाड़ गांव में नजर आया है, जिसे…
बिलासपुर।अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में “प्रकृति की रक्षा – भविष्य की सुरक्षा” विषय पर “सुजलाम-सुफलाम” अभियान के अंतर्गत एक सार्थक एवं जागरूकता-आधारित व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन तथा प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करना रहा।कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के सभागार में किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी जी ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की आदतें बचपन से ही विकसित की जानी चाहिए, क्योंकि वही आदतें भविष्य की सबसे बड़ी पूँजी बनती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को…
