Author: HD MAHANT
जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. बाइक से अनियंत्रित होकर गिरी महिला ट्रेलर की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर मौत मिली जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर लगभग 3 बजे लोहार की ओर से कवर्धा की ओर बाइक पर सवार युवक और महिला आ रहे थे. इसी दौरान भागूटोला गांव के पास ब्रेकर में गाड़ी उछल गया. बाइक उछलने पर महिला अनियंत्रित होकर बाइक से नीचे गिर गई और पास से गुजर रहे ट्रेलर के चक्के में आ गई. हादसे में महिला का सिर पूरी तरह कुचला गया और महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं. उनके साथ डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा भी रवाना हुए. सीएम और डिप्टी सीएम बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे और कई बड़े नेताओं से भी मुलाकात हो सकती है. इसके साथ ही मंत्रिमंडल को लेकर नाम तय हो सकता है. वहीं दिल्ली रवानगी से पहले नक्सली घटनाओं को लेकर सीएम विष्णुदेव साय उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि 5 सालों में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की दुर्दशा की, जिसका यह असर अब दिखता है. हमारी सरकार ने अभी काम…
भास्कर न्यूज | कोरबा पीडब्ल्यूडी ने इमलीडुग्गू गौ माता चौक से उरगा तक फोरलेन सड़क बनाने का 165 करोड़ रुपए का प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा है। सीएम की घोषणा के बाद मंजूरी नहीं मिली। भारी वाहनों के दबाव के कारण 3 साल में 10 किलोमीटर की सड़क बनाने 10 करोड़ रुपए से अधिक राशि खर्च हो गई फिर भी राहत नहीं मिल रही है। सड़क खराब होने के साथ ही पुल भी क्षतिग्रस्त है। कोरबा से चांपा मार्ग नेशनल हाईवे घोषित होने के बाद इमलीडुग्गू से बरबसपुर तक की सड़क नगर निगम और उसके आगे उरगा तक सड़क पीडब्ल्यूडी…
रायपुर. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने रविवार को विधानसभा अध्यक्ष के लिए पूर्व सीएम डॉक्टर रमन सिंह का नाम प्रस्तावित किया. इस पर भूपेश बघेल ने कहा कि डॉ. रमन सिंह निर्विरोध स्पीकर चुने जाएंगे. भूपेश नामांकन दाखिल किए जाने को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि मैं डॉक्टर चरणदास महंत को बधाई दूंगा कि वह कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष चुने गए, कांग्रेस विधायक दल के नेता बने हैं. उनका विधानसभा और लोकसभा में बहुत लंबा अनुभव रहा है. गृह मंत्री के रूप में भी विधानसभा अध्यक्ष के रूप में भी, मध्य प्रदेश…
बलौदाबाजार विकासखंड के ग्राम अर्जुनी में केंद्र सरकार की चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से आम जनता को योजनाओं के बारे में बताने और उसके लाभ पहुंचाने शिविर का आयोजन किया गया. इसमें विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नवनिर्वाचित विधायक टंकराम वर्मा पहुंचे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि भारत एक सम्पूर्ण विकसित राज्य बने. युवा शक्ति आगे आये, किसान मजदुर आर्थिक रूप से समृद्ध हों और अमीर-गरीब की खाई दुर हो. इस अवसर पर उन्होंने हितग्राहियों को आवश्यक…
रायपुर। प्रदेश के मनरेगा कर्मियों के प्रति असंवेदनशील रवैये की वजह से कांग्रेस सरकार का पतन हुआ. यह बात छत्तीसगढ़ मनरेगा अधिकारी कर्मचारी महासंघ के प्रांताध्यक्ष अशोक कुर्रे ने कहते हुए भाजपा सरकार से मनरेगा कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान छत्तीसगढ़ मनरेगा अधिकारी कर्मचारी महासंघ के प्रांताध्यक्ष और छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुर्रे ने विज्ञप्ति के जरिए बताया कि अप्रैल 2022 में छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारियों ने 6 माह का वेतन नहीं मिलने एवं नियमितिकरण के लिए हड़ताल की शुरुआत की. 66 दिन लम्बे संघर्ष के बाद तत्कालीन कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा ने…
भटगांव: करियर प्वाइंट नेशनल पब्लिक स्कूल भटगांव के एनुअल फन फेयर सेलिब्रेशन के अंतर्गत आनंद मेले का आयोजन किया गया।। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक कविता प्राण लहरे शामिल हुई। बच्चों में व्यापारिक क्षमता बढ़ाने और उनके अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से आयोजित किए गए आनंद मेले में जहां एक और अनेक व्यंजन लोगों को आकर्षित कर रहे थे वही बच्चों की पाक कला भी निखर कर बाहर आ रही थी। आनंद में लेकर अवसर पर स्कूल पहुंचे बच्चों के पलकों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन के इस आयोजन से निश्चित तौर पर बच्चों…
भटगांव: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी करियर प्वाइंट नेशनल स्कूल भटगांव के द्वारा बच्चों को प्रकृति के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कराया गया। सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध घटारानी, गरियाबंद में बच्चों ने सैर सपाटे का आनंद लिया ।उसके बाद जतमई गरियाबंद भी बच्चों को ले जाया गया ।आखरी में कोडार डेम महासमुंद क्षेत्र का भ्रमण करा बच्चों को वन भोज कराया गया ।बच्चों का कहना है कि स्कूल द्वारा हर वर्ष विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कराया जाता है ।प्रकृति के संरक्षण के लिए उन्हें मोटिवेट करने के उद्देश्य से हर साल स्कूल…
कोरिया : कांग्रेस के पूर्व विधायक गुलाब कमरो के प्रतिनिधि राजन पांडेय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ लगी अपनी फोटो नाली में फेंकी। कांग्रेस सेवादल ब्लाक अध्यक्ष ने राजन पांडेय के खिलाफ कार्यवाही मांग की। बताया जा रहा है कि, कांग्रेस के पूर्व विधायक गुलाब कमरो के प्रतिनिधि राजन पांडेय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ लगी अपनी फोटो नाली में फेंकी। सेवादल ब्लाक अध्यक्ष ने इसे नेता और कार्यकर्ताओं का अपमान बताया। दरअसल, ये तस्वीर पूर्व विधायक प्रतिनिधि के दुकान के सामने नाली में पड़ी हुई मिली।
जांजगीर-चाम्पा : जिले के पामगढ़ थाना के सेमरिया गांव में पति-पत्नी में गुड़ाखू लाने को लेकर विवाद हुआ। इस विवाद के बाद पहले पत्नी ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली और फिर पति ने भी जहर सेवन कर अपनी जान दे दी। घटना से 4 बच्चे अनाथ हो गए हैं। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, सेमरिया गांव के शत्रुहन गोंड़ और उसकी पत्नी सहोदरा बाई में गुड़ाखू लाने के विवाद के बाद ऐसी स्थिति बन गई कि पहले पत्नी ने जहर पीकर जान दे दी। पति जब बकरी लेकर…



