Author: HD MAHANT
रायगढ़ में शहरी व अधोसंरचना विकास कार्यों का रोडमैप तैयार करने के उद्देश्य से विधायक ओपी चौधरी शनिवार सुबह शहर के निरीक्षण में निकले। इस दौरान कलेक्टर कार्तिकेय गोयल, पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार, सीईओ जिला पंचायत जितेंदर यादव सहित राजस्व और नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी भी साथ में मौजूद रहे। विधायक ओपी चौधरी अधिकारी-कर्मचारियों के साथ शहर के केलो रीवर फ्रंट मरीन ड्राइव, संजय मैदान, दूध चिलिंग प्लांट राजीव नगर, संडे मार्केट, पॉलीटेक्निक कॉलेज, पंजरी प्लांट, पोल्ट्री फार्म, सांगीतराई व कोसमनारा में निरीक्षण कर जायजा लिया। इन जगहों पर आगामी विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करने साइट चिन्हांकन करने के…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 16 दिसंबर 2023/विकसित भारत संकल्प यात्रा का वर्चुअल शुभारंभ श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया गया। लाभार्थियों ने पीएम मोदी को अपने अनुभव साझा किया। श्री मोदी ने कहा कि ऐसा चौथी बार आयोजन है जिसमें मैं शामिल हुआ हूं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान फसल बीमा योजना से, जैविक खेती से ग्रामीण अर्थव्यवस्था गांव को विकसित बनाने वाले हैं। सरकार की योजनाएं गांव गरीब तक पहुंचती है और यह विकास शहर तक भी पहुंच रही है। 10 वर्ष से लंबे समय तक विकास हुआ है। वह शहर से गांव तक अमृत मिशन, स्मार्ट सिटी, वॉटर ड्रेनेज सिस्टम,…
कोरबा में चलती मालगाड़ी के एक डिब्बे के चार पहिए पटरी से उतर गए। इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। इसकी सूचना तत्काल रेलवे और एसईसीएल प्रबंधन को दी गई। जहां अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सुधार कार्य जारी है। एसईसीएल प्रबंधन को भारी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी एसईसीएल जूनाडीह साइडिंग से कोयला लोड कर कोरबा के लिए रवाना हो रही थी, तभी कुचेना के पास यह हादसा हो गया। मालगाड़ी 800 मीटर तक दौड़ती रही, जहां डिब्बे की कपलिंग टूटने से मालगाड़ी का बेस हिस्सा अलग हो…
रायपुर. कांग्रेस के पूर्व विधायक मोहित राम केरकेट्टा ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. इससे पहले पूर्व विधायक महंत राम सुंदर दास ने इस्तीफा दिया था.
रायपुर के डीडी नगर इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को गोली मारकर उसकी जान लेने की कोशिश की। गोली महिला के कंधे और कलाई पर लगी। महिला को लहुलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। फायरिंग की वजह आपसी विवाद बताई जा रही है। डीडी नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, घटना शुक्रवार शाम करीब 5-6 बजे की है। गोल चौक के पास रहने वाले बीमा एजेंट शुभांकर नंदी का अपनी पत्नी से विवाद हुआ। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ा कि…
कवर्धा विधानसभा सीट से विधायक और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा शनिवार को अपने गृह नगर कवर्धा आ रहे हैं। स्थानीय लोगों, समर्थकों और पार्टी के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत की तैयारी की है। उपमुख्यमंत्री की स्वागत रैली कवर्धा शहर में 3 किलोमीटर तक निकलेगी। इस दौरान रूट इस तरह से निर्धारित किए गए हैं कि कवर्धा शहर के अधिकतर इलाकों के लोगों से विजय शर्मा रू-ब-रू हो सकें। रैली के बाद स्थानीय गांधी मैदान में जनता के प्रति आभार सभा का आयोजन किया गया है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के कवर्धा आने पर आयोजित स्वागत रैली और सभा की तैयारियों को लेकर…
रायपुर में बदमाशों का हौसला तोड़ने के लिए पुलिस गिरफ्तारी कर अपराधियों का जुलूस निकाल रही है। राजधानी के टिकरापारा थाना इलाके की कई महिलाओं ने शुक्रवार को बढ़ती गुंडागर्दी को लेकर SSP को ज्ञापन देकर सख्त एक्शन लेने की मांग की। जिसके बाद टिकरापारा पुलिस ने शाम होते ही अलग-अलग इलाकों से 7 बदमाशों को पकड़कर उनका जुलूस निकाला। सभी बदमाश तरुण बाजार, जोगी नगर, ईश्वर नगर, नहरपारा, सुमित नगर इलाके में गुंडागर्दी करते थे। इनसे स्थानीय लोग भी परेशान हो चुके थे। इस बात की खबर लगते ही पुलिस ने कुछ घंटों के भीतर ही बदमाशों को दबोच…
कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर के एक निजी स्कूल से तीन नाबालिग छात्राएं गायब (minor girls missing) हो गईं हैं. जिससे हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि तीनों छात्राएं हॉस्टल से स्कूल जाने के लिए निकली थी तभी बीच रास्ते से गायब हो गईं. घटना की सूचना जानकारी के अनुसार, भानुप्रतापपुर थाना अंतर्गत स्थित St.Joseph’s Higher Secondary School की तीन छात्राएं शुक्रवार को स्कूल के हॉस्टल से स्कूल जाने निकली थी. लेकिन वे सभी 11:00 बजे तक स्कूल नहीं पहुंची. जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने छात्राओं के बारे में ली जानकारी तब खुलासा हुआ की तीनों छात्राएं गायब…
छत्तीसगढ़ में भाजपा के वरिष्ठ नेता राम विचार नेताम को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। विधानसभा का सत्र 19 से 21 दिसंबर के बीच होगा। इस दौरान नेताम नव निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। विधानसभा के अफसर शीत कालीन सत्र की तैयारी में जुटे हुए हैं । दैनिक भास्कर से बातचीत में रामविचार नेताम ने बताया कि संगठन की ओर से यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। संगठन तय करता है छठवीं बार विधायक चुने गए हैं नेताम रामविचार नेताम रामानुजगंज विधानसभा से छठवीं बार के विधायक हैं। इसके पहले वे पाल विधानसभा से चार बार और रामानुजगंज विधानसभा से…
2024 लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी फंड बढ़ाने के लिए कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पार्टी क्राउड फंडिंग मुहिम की शुरुआत करने जा रही है। कांग्रेस ने इस मुहिम का नाम ‘डोनेट फॉर देश’ रखा है। 18 दिसंबर को दिल्ली से इसकी शुरुआत होगी। पार्टी ने अपने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को इस मुहिम में कम से कम 1380 रुपए का योगदान देने को कहा। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर क्राउड फंडिंग मुहिम लॉन्च करने की बात कही। वेणुगोपाल ने कहा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को अपने ऑनलाइन क्राउडफंडिंग अभियान, ‘डोनेट…



