Author: HD MAHANT

सरगुजा : सरगुजा जिले से बड़ी खबर सामने आई है. छत्तीसगढ़ उपभोक्ता परिषद के सदस्य रहे सुरेश अग्रवाल ने फांसी लगा ली है. सुरेश अग्रवाल पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के खास थे. बताया जा रहा है कि उन्होंने घर के पंखे पर फांसी लगाकर आत्महत्या की है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है.

Read More

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर हिस्सा लेने असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुँचे है। विष्णुदेव साय के इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत बड़ी संख्या में केंद्रीय मंत्री और संगठन के बड़े पदाधिकारी शिरकत करने वाले है। शपथ ग्रहण एक बाद ही से कैबिनेट का विस्तार होगा और मंत्रियों व उनके विभागों के नाम सामने आ पाएंगे।

Read More

नारायणपुर : छत्तीसगढ़ में सीएम की शपथ से पहले नक्सली हमला हुआ. नक्सलियों ने नारायणपुर में IED ब्लास्ट किया. इस हमले में एक जवान शहीद हो गया. जबकि एक अन्य जख्मी हुआ है. बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने नारायणपुर के आमदई खदान में ये हमला किया. यहां नक्सलियों ने IED प्लांट किया था. इसकी चपेट में CAF 9वीं बीएन बटालियन के जवान आ गए. इस हमले में CAF कांस्टेबल कमलेश साहू शहीद हो गए. जबकि आरक्षक विनय कुमार साहू घायल हुए हैं. SP पुष्कर शर्मा ने हमले की पुष्टि की है.

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में होगा। शासन के निर्देशानुसार नगर निगम एवं जिले के सभी नगरीय निकायों में शपथ ग्रहण समारोह का सीधा लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है। बुधवार दोपहर दो बजे से पंजरी प्लांट स्थित ऑडिटोरियम एवं ग्रैंड माल स्थित डिजिटल स्क्रीन सहित जिले के सभी नगरीय निकायों के चिह्नांकित स्थानों में होगा। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल द्वारा संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। नगर निगम अंतर्गत पंजरी प्लांट आडिटोरियम व ग्रैंड मॉल स्थित डिजिटल एलईडी स्क्रीन में कार्यक्रम का सीधा लाइव प्रसारण होगा। जहां से शहरवासी शपथ…

Read More

जांजगीर में रविवार को हुए सड़क हादसे में दूल्हा-दुल्हन, दूल्हे के पिता और बुआ-फूफा समेत 5 लोगों की मौत हो गई थी। अब दूल्हे के पिता ओमप्रकाश सोनी (50) की मौत से पहले का वो वीडियो सामने आया है, जो उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट पर शेयर की थी। मौत से कुछ ही घंटे पहले शनिवार रात को वे अपनी पत्नी के साथ बेटे की शादी में जमकर नाचे थे। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ ‘जन्म जन्म का साथ है हमारा-तुम्हारा’ गाने पर डांस किया था। हालांकि कुछ ही घंटों बाद उनकी मौत भीषण सड़क हादसे में हो गई। बता दें…

Read More

छत्तीसगढ़ में सीएम के शपथ ग्रहण से ठीक पहले नक्सलियों ने नारायणपुर जिले में IED ब्लास्ट किया है। IED की चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया जबकि एक जवान घायल है। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बताया जा रहा है कि आमदई खदान के पास CAF के जवान सर्चिंग पर निकले थे, उसी दौरान IED ब्लास्ट हुआ। मामला छोटेडोंगर थाना क्षेत्र का है।

Read More

सुकमा : नाबालिग को शादी का झांसा देकर हवस का शिकार बनाने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया है. दरअसल पिछले महीने थाना पोलमपल्ली क्षेत्र के ग्रामीण महिला द्वारा थाना पोलमपल्ली में आ नाबालिग को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर भगाकर ले जाने के संबंध में मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराने पर थाना पोलमपल्ली में अपराध क्रमांक 06/2023 धारा 363 भादवि. प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण के संवेदनशीलता को देखते हुये अपहृता की पता – साजी व आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय किरण चव्हाण, अति. पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, अति. पुलिस अधीक्षक, आकाश…

Read More

कोरबा : कोरबा के बुधवारी मोहल्ले में उस समय सनसनी फ़ैल गई जब पता चला कि नीतीश भारती नामक लगभग 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगा ली है ।डॉक्टर कामता भारती के पुत्र नीतीश ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया इससे परिजन अनजान है । वे सिर्फ यही बता पा रहे हैं कि कुछ दिन पहले ही कामता भारती ने एक नया घर बनाया जिसमें नीतीश अकेले रहा करता था। आज सुबह उसके फांसी पर लटक जाने की सूचना प्राप्त हुई। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।

Read More

कोरबा : कोरबा के हरदीबाजार थाना क्षेत्र में एक सड़ी-गली लाश मिली है। ग्राम हरदी बाजार के आश्रित मोहल्ला भाटापारा निवासी सुखलाल धनवार उम्र 55 वर्ष के रूप में इस लाश की पहचान हुई है। बुजुर्ग की लाश एसवी पावर प्लांट के बाउंड्री वॉल से लगे मेन रोड के पास बरामद हुई है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह आने-जाने वालों ने लाश को देखा। इसके बाद ग्राम नेवसा के कोटवार ने हरदी बाजार थाना पुलिस को लाश मिलने की सूचना दी। सूचना मिलते ही सीएसपी दर्री सहित हरदी बाजार थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृतक के…

Read More

कोरबा : जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा ने शराब पीकर बच्चों से गाली गलौज करने वाले सहायक शिक्षक को निलंबित किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार राजेश कुमार तिवारी, शासकीय प्राथमिक शाला बरपाली (जिल्गा) में सहायक शिक्षक (एल.बी.) के पद पर पदस्थ थे। वह प्रतिदिन शराब के नशे में शाला आकर वहाँ पढ़ने वाले बच्चों से गाली गलौज करते थे। शाला के प्राचार्य, बच्चों, ग्राम सरपंच सहित समस्त ग्रामवासियों ने इसकी शिकायत की थी। उक्त शिकायत को विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोरबा ने अपनी जाँच में सही पाया, जिनके जाँच प्रतिवेदन के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा ने शिक्षक राजेश कुमार तिवारी,…

Read More