Author: HD MAHANT
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के नए सीएम की आज ताजपोशी होनेवाली है। मध्य प्रदेश में मोहन यादव सुबह साढ़े 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय शाम 4 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दोनों समारोह में मौजूद रहेंगे। मोहन यादव के साथ दो डिप्टी सीएम भी लेंगे शपथ आज सबसे पहले मध्य प्रदेश में शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस समारोह में विधायक दल के नेता मोहन यादव सीएम पद की शपथ लेंगे। मोहन यादव के साथ राजेन्द्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा भी डिप्टी सीएम की शपथ लेंगे। यह…
नई दिल्ली: महादेव ऐप मामले में भारतीय जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मुख्य आरोपियों में से एक रवि उप्पल को दुबई में हिरासत में लिया गया है। इंटरपोल की तरफ से जारी रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर उसे हिरासत में लिया गया है। उप्पल को भारत लाने के लिए ईडी (ED) दुबई में जांच एजेंसियों के संपर्क में है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के दो मुख्य मालिकों में से एक रवि उप्पल को ईडी के आदेश पर इंटरपोल द्वारा जारी रेड नोटिस के आधार पर स्थानीय पुलिस ने दुबई में हिरासत…
आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और बुधवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज देर रात 3 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। आज रुद्रव्रत किया जाएगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 5 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज से 21 दिवसीय देवी अन्नपूर्णा की पूजा शुरू हो गई है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 13 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। मेष राशि- आज आपका दिन ठीक ठाक…
नगरीय निकायों में 13 दिसंबर को और पंचायतों में 14 दिसंबर को किया जाएगा साफ-सफाई सारंगढ़ बिलाईगढ़, 12 दिसंबर 2023/ कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों, युवाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वस्फूर्त शामिल होने की अपील की है।जिले के नगरीय निकायों में 13 दिसंबर को और ग्राम पंचायतों में 14 दिसंबर को साफ-सफाई किया जाएगा। इसके अंतर्गत नगरपालिका सारंगढ़ के नेतृत्व में तुर्कीतालाब उद्यान परिसर का साफ-सफाई 13 दिसंबर बुधवार को सुबह 6.30 बजे साफ-सफाई प्रारंभ किया जाएगा।
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 12 दिसंबर 2023/ कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विकसित भारत संकल्प यात्रा और साप्ताहिक समय सीमा की संयुक्त बैठक ली। बैठक में डॉ. सिद्दीकी ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित योजनाओं आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जीवन ज्योति बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड, दीनदयाल अन्त्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना ग्रामीण, हर घर जल-जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित सिकलसेल, एनीमिया उन्मूलन मिशन, एकलव्य आवासीय विद्यालय में पंजीयन, छात्रवृत्ति योजना, वन अधिकार पट्टा, व्यक्तिगत एवं सामूहिक वन धन विकास केन्द्र आदि के हितग्राही का पहचान…
काेरबा. जिले में रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता 3 माह से अपनी नाबालिग सौतेली बेटी के साथ अश्लील छेड़छाड़ करता था और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी. इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम बरतरई का है.
मैनपुरी. बारात में दूल्हे ने सबके सामने ऐसी हरकत की, जिसे देखकर दुल्हन से शादी से ही इंकार कर दिया. लोगों ने खूब समझाया-बुझाया, लेकिन लड़की नहीं मानी. थक-हारकर लड़के वालों को बैरंग लौटना पड़ा. बताया जा रहा है कि दूल्हे को शराब पीकर डांस करना महंगा पड़ गया. उसके डांस से दुल्हन इतनी नाराज हुई कि उसने शादी करने से ही मना कर दिया. पूरा मामला यूपी के मैनपुरी का है. करहल थाना क्षेत्र के ग्राम गंभीरा में दूल्हे ने शराब के नशे में डीजे पर डांस किया था. वो अपनी ही शादी में शराब पीकर पहुंचा था. शादी…
रायपुर, 12 दिसंबर 2023/ छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आदिवासी नेता, सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरविंद नेताम ने श्री विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई दी है। उन्होंने खास तौर पर देश के केंद्रीय नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा है कि जनजातीय क्षेत्र से मुख्यमंत्री चुने जाने से वह आदिवासी इलाके की चुनौतियों, परिस्थितियों और मनोभाव को समझेंगे। उन्होंने उम्मीद जतायी कि मुख्यमंत्री श्री साय जनजातीय समाजों से बातचीत कर आदिवासी क्षेत्रों के विकास को नई गति देंगे। श्री नेताम ने कहा कि जनजातीय समाज से श्रीमती द्रोपदी मुर्मू का…
स्कूल बनेंगे तंबाकूमुक्त संस्थान भटगांव-12दिसंबर2023/ जिला सारंगढ-बिलाईगढ़ के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एफ. आर. निराला ने विकासखंड बिलाईगढ़ के शासकीय/अशासकिय विद्यालयों के संस्था प्रमुखो प्राचार्यों एवं संकुल समन्वयको की कार्यशाला सह प्रशिक्षण स्थान-सारबिला कोचिंग सेंटर भटगांव में आयोजित कर तंबाकू व उसके उत्पादो के सेवन से छात्र/छात्राओं का मन मस्तिष्क प्रभावित होने के साथ ही साथ स्वास्थ्य पर भी कुप्रभाव पड़ता है। इस वविषय विशेष फोकस करते हुए सभी बैठक में उपस्थित सन्स्था प्रमुखों को विशेष प्रशिक्षण दिया एवं हर विद्यालय के बाहर मुख्य द्वार के पास बोर्ड लगाया जाएगा जिसमें तंबाकू मुक्त शिक्षण सन्स्थान लिखा रहेगा हर स्कूल…
राजस्थान के नए मुख्यमंत्री का ऐलान हो गया है। सांगानेर से विधायक भजनलाल शर्मा को विधायक दल का नेता चुना गया है। प्रदेश कार्यालय में हुई विधायक दल की बैठक में भाजपा हाईकमान द्वारा तय किए गए नाम का ऐलान किया गया और उस नाम पर सभी की सहमति बन गई। सूत्रों के मुताबिक नए मुख्यमंत्री के नाम का प्रस्ताव वसुंधरा राजे ने ही रखा। भजनलाल शर्मा संघ पृष्ठभूमि से आते हैं। वे मूलत: भरतपुर के रहने वाले हैं। वे प्रदेश महामंत्री के पद पर भी थे। विधायकों की ग्रुप फोटो में भजनलाल शर्मा चौथी लाइन में बैठे थे। इसके…

