Author: HD MAHANT

रायपुर : बीएसएफ के शहीद जवान को स्टेट हेंगर में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने श्रद्धांजलि दी. डिप्टी सीएम ने शहीद जवान के पार्थिव शरीर को कांधा दिया. इस दौरान डीजीपी अशोक जुनेजा सहित पुलिस के कई अधिकारी मौजूद रहे. बता दें कि कांकेर में हुए आईआईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से बीएसएफ जवान अखिलेश राय शहीद हुए थे. शहीद जवान के पार्थिव शरीर को गृहग्राम के लिए रवाना किया गया. शहीद जवान अखिलेश राय उत्तरप्रदेश के गाजीपुर जिले के निवासी थे.

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन ने आज उपराष्ट्रपति निवास में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। बता दें कि राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन 14 दिसंबर से दिल्ली प्रवास पर है। कल वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले थे। बता दें कि राज्यपाल हरिचंदन 17 दिसंबर को रायपुर लौट आएंगे। वे पीएम मोदी से भी मुलाकात कर सकते है।

Read More

रायपुर : कांग्रेस के पूर्व विधायकों के दिल्ली दौरे पर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बयान दिया है. साथ ही भाजपा सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक को लेकर बीजेपी पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि, पार्टी में सभी की सुनवाई होती है. बृहस्पत सिंह को अवसर दिया गया था, उनकी बात सुनी गई, फिर कार्रवाई की गई. हाईकमान के पास अपनी बात रखने का अधिकार सबको है. भाजपा मंत्रिमंडल में अब तक विस्तार नहीं हुआ है, इस मामले में सुशील आनंद ने कहा, पूर्ण बहुत के बाद भी भाजपा मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं कर पा…

Read More

धमतरी : नगर निगम के अमले ने सालों से सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ मुहिम शुरु कर दी है. नगर निगम की शिकायत थी कि सालों से कई दुकानदारों ने सड़क किनारे रोड पर कब्जा कर दुकानें खड़ी कर ली हैं. नगर निगम की ओर से कई बार उनको चेतावनी भी जारी की गई, बावजूद इसके दुकानदारों ने अपने दुकानों को नहीं हटाया. नगर निगम की चेतावनी के बाद भी जिन दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया उनकी दुकानों को बुलडोजर की मदद से जमीदोज कर दिया गया. नगर निगम प्रशासन ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी…

Read More

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने कल कैबिनेट बैठक में मुद्दा रखा है कि 19,20 और 21 दिसंबर को विधानसभा का सत्र रखा जाए। जिसमें प्रोटेम स्पीकर और उसके बाद शपथ होगी। यह जानकारी डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी। साय मंत्रिमंडल का विस्तार 17 दिसंबर को – साय कैबिनेट का विस्तार 17 दिसंबर को होगा। एक नई सूची तैयार की गई है। इस सूची के नामों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भी सहमति है। फिलहाल ये नाम लिफाफे में बंद हो चुके हैं।  बताया जा रहा है 17 दिसंबर को साय कैबिनेट के मंत्रियों की शपथ दिलाई जा सकती है।…

Read More

नितिन नामदेव, रायपुर. छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ने लगी है. सरगुजा संभाग के सभी जिलों में ठंड का कहर है. जिसमें सबसे न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं रायपुर में 15.5, माना एयरपोर्ट में 13.6, बिलासपुर में 14, पेंड्रा रोड में मौसम विभाग की मानें तो उत्तर दिशा से ठंडी और शुष्क हवा आने की संभावना है. जिसके चले प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा. गुरुवार को भी प्रदेश में अंबिकापुर सबसे ठंडा जिला…

Read More

बिलासपुर. भारत में हर साल सड़क हादसे में लगभग डेढ़ लाख लोगों की मृत्यु होती है, जिसमें विशेष अन्य कारण के अलावा घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा न मिल पाना भी एक होती है. इस स्थिति का संज्ञान लेते हुए उच्चतम न्यायालय ने सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित चिकित्सा उपलब्ध कराने वाले व्यक्तियों को “गुड सेमीरिटर्न” अर्थात “नेक इंसान” की संज्ञा देते हुए इन्हें प्रोत्साहित एवं पुरस्कृत करने कहा है. आज बिलासपुर जिले के 7 “गुड सेमीरिटर्नओं” को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बिलासपुर में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के हाथों प्रशस्तिपत्र और मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया. सम्मानित किए…

Read More

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विभिन्न विभागों के सचिवों की बैठक ली. इस बैठक में सीएम विष्णुदेव साय ने कहा , हमारी सरकार पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर नहीं, बल्कि टीम भावना से कार्य करेगी. शासन और प्रशासन विकास की गाड़ी के दो पहिए हैं, हम सब मिलकर राज्य को आगे बढ़ाएंगे. जिसे CMO छत्तीसगढ़ ने ट्वीट किया है.बता दें कि, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह अधिकारियों को उनके कामकाज के लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. पोस्ट के जरिए समाइश दी थी. जिसके बाद कई अधिकारियों की टेंशन बढ़ गई थी. ऐसे में सीएम साय के इस बयान से कई…

Read More

नई दिल्ली: लोकसभा से निष्कासन के बाद टीएमसी की पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। महुआ ने लोकसभा से अपने निष्कासन पर सवाल उठाते हुए कोर्ट पहुंची थीं। अब कोर्ट इस मामले में आज सुनवाई करेगा। बता दें कि महुआ की सदस्यता पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में गई थी। उनकी सदस्यता 8 दिसंबर को गई थी और उन्होंने याचिका 11 दिसंबर को दाखिल की थी। जस्टिस संजीव खन्ना की बेंच करेगी सुनवाई  महुआ के द्वारा दाखिल याचिका में सुनवाई जस्टिस संजीव खन्ना की अगुवाई वाली बेंच करेगी। मोइत्रा ने बुधवार को अपनी याचिका…

Read More

नई दिल्ली: संसद की सुरक्षा में सेंध मामले में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मुख्य आरोपी ललित झा ने भी दिल्ली पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था, जिसके बाद उसे स्पेशल सेल के हवाले कर दिया गया। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के अनुसार,लोकसभा की सुरक्षा में सेंध लगाने की घटना के दो आरोपी 1929 के दौरान भारत में ब्रिटिश शासन के समय क्रांतिकारी भगत सिंह द्वारा ‘सेंट्रल असेंबली’ के अंदर बम फेंके जाने जैसी घटना को दोहराना चाहते थे। आरोपियों के कब्जे से एक पर्चा बरामद किया गया इस संबंध…

Read More