Author: HD MAHANT
जांजगीर : चांपा रोड में एक प्रायवेट अस्पताल के पास मूंगफली बेचने वाले को चाकू दिखाकर उसका मोबाइल और कैश 3180 रुपए लूटने वाले दो लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला जांजगीर थाना क्षेत्र का है। कोतवाली पुलिस के अनुसार जांजगीर का सम्मेलाल चांपा रोड में संचालित एक प्रायवेट अस्पताल के पास 11 दिसंबर की सुबह 10 बजे मूंगफली बेच रहा था। उसी समय जांजगीर निवासी अरूण श्रीवास व दुर्गेश नेताम उसके पास पहुंचे और चाकू दिखाकर उसकी जेब से 3180 रुपए और एक मोबाइल लूट कर फरार हो गए।
दुर्ग : छत्तीसगढ़ में 75 सीटों का दावा करने वाली कांग्रेस की विधानसभा चुनाव 2023 में करारी हार हुई है.इस हार के बाद अब कई तरह के दावे किए जा रहे हैं.उनमें से एक है कि कांग्रेस ने ही कांग्रेस को हराने में बड़ी भूमिका अदा की है. इन दावों को बल इसलिए भी मिलता है क्योंकि समय-समय पर कांग्रेस से नाराज पार्टी के नेताओं का दर्द सामने आते रहता है.ऐसा ही दर्द दुर्ग शहर विधानसभा के एक कांग्रेस कार्यकर्ता का भी था.जिन्होंने अरुण वोरा के हारने की कामना की थी.इसके लिए जनाब ने अपनी चोटी दांव पर लगाई थी.…
रायपुर : सट्टा किंग रवि उप्पल की गिरफ्तारी के बाद रमन सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि सट्टेबाजों का संरक्षण तब तक ही था जब तक कांग्रेस की सरकार थी, कांग्रेसी कुशासन के अंत के साथ ही अब अपराधियों के अंत की दिशा में छत्तीसगढ़ बढ़ चला है। हमारे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने महादेव सट्टा एप का पौधा रोपा और ईडी की कार्रवाई के बीच छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार संरक्षण की दीवार बनकर खड़ी रही। उस कांग्रेसी कुशासन की दीवार गिरते ही, छत्तीसगढ़ में भाजपा की नई सरकार के…
गंगटोक: पूर्वी सिक्किम में बर्फबारी और खराब मौसम का प्रकोप जारी है। इस बीच भारतीय सेना ने यहां 800 से ज्यादा टूरिस्टों की जान बचाई है। इस बात की जानकारी भारतीय सेना की त्रिशक्ति कोर ने दी है। सेना ने इसका वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें जवान टूरिस्टों को रेस्क्यू करते हुए नजर आ रहे हैं। सेना ने रेस्क्यू किए गए लोगों के खाने का भी इंतजाम किया पूर्वी सिक्किम में आर्मी के जवानों ने एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है। 800 से ज्यादा टूरिस्ट खराब मौसम और भारी बर्फबारी में फंस गए थे। सेना के त्रिशक्ति कॉर्प्स के जवानों…
नई दिल्ली : संसद की सुरक्षा में चूक की घटना की जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल शुरू कर दी है। इस मामले में अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि छठा आरोपी ललित झा फरार है। पुलिस ललित झा की तलाश में जुटी हुई है। वहीं इस मामले में UAPA की धाराओं और IPC सेक्शन 120B, 452के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कई बिंदुओं पर केंद्रित होगी जांच मामला गंभीर होने के कारण स्पेशल सेल अब इस मामले में कई बिंदुओं पर अपनी जांच को केंद्रित करेगी। जानकारी के मुताबिक स्पेशल सेल इस बात की जांच करेगी…
आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और गुरुवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज रात 12 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 1 बजकर 25 मिनट से वृद्धि योग लग जाएगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 47 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र लग जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 14 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। मेष राशि: आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। कारोबार में…
CM Vishnudeo Sai’s first cabinet meeting, रायपुर. शपथ ग्रहण के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान सामने आया है. आज सीएम के रूप में शपथ लिया. उपमुख्यमंत्री के रूप में अरुण साव और विजय शर्मा जी ने शपथ लिया. पीएम मोदी, अमित शाह जी, जेपी नड्डा जी पधारे सौभाग्य था. सभी को आभार व्यक्त करना चाहेंगे. हजारों की संख्या में जनता भी आई और बीजेपी पर बड़ा विश्वास कर जीत दिलाई है. पहले दिन विधिवत पूजा-अर्चना कर काम शुरू किए हैं.आगे विष्णुदेव साय ने कहा, कैबिनेट के विस्तार को लेकर इंतजार कीजिए. कल कैबिनट की पहली बैठक होगी. कई प्रमुख विषयों…
Security breach at new Parliament building .संसद हमले की 22वीं बरसी पर नए संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगी। 13 दिसंबर को शीतकालीन सत्र के आठवें दिन दर्शक दीर्घा में मौजूद दो युवक सदन में कूद गए। अपने जूते में छिपाए स्मोक पाउडर को उड़ाया। लोकसभा में पीले रंग का धुआं फैल गया। घबराए हुए सांसदों ने हंगामा करने वालों को पकड़ा, जिन्हें सिक्योरिटी के हवाले कर दिया गया। अब लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने मामले की जांच कराए जाने की बात कही है। सभी सांसदों से अलग से मीटिंग कर सुझाव देने के लिए कहा है। Security breach…
छत्तीसगढ़ में नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शपथ ले ली है। उनके साथ ही प्रदेश में 2 डिप्टी सीएम होंगे। अरुण साव और विजय शर्मा ने उप मुख्यमंत्री की शपथ ली है। जातिगत समीकरण को देखें तो आदिवासी, ओबीसी, सामान्य और एसटी वर्ग के अलावा अल्पसंख्यक वर्ग से मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। इस बार 1 से ज्यादा महिला मंत्रियों की संख्या हो सकती है। छत्तीसगढ़ कैबिनेट में 13 सदस्यों का मंत्रिमंडल होता है। CM साय के अलावा 2 उप मुख्यमंत्री ने शपथ ले ली है। यानी अब कैबिनेट में 10 और सदस्यों की ही जगह है। संवैधानिक…
विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर हुई बैठक भटगांव 13 दिसंबर 2023/ जिला सारंगढ-बिलाईगढ़ के जिला कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी के निर्देअनुसार जिला शिक्षा अधिकारी एस. एन. भगत ने स्कूल शिक्षा विभाग विकास खंड बिलाईगढ़ के समस्त प्राचार्यों एवं संकुल समन्वयकों की विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारी हेतु सारबिला कोचिंग सेंटर भटगांव में ली बैठक उक्त बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी एस एन भगत ने बैठक में विकसित भारत संकल्प यात्रा के बारे में बताते हुए कहा कि संकल्प यात्रा के दौरान स्वागत, प्रधानमंत्री जी का रिकार्डेड संदेश प्रसारण, विकसित भारत के लिए संकल्प वीडियो, मेरी कहानी मेरी…



