Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HD MAHANT
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 10 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास रायपुर में आयोजित ‘महतारी वंदन अभिनंदन’ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के जनसंपर्क विभाग की महिला अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं की भूमिका को समाज और शासन-प्रशासन में महत्वपूर्ण बताते हुए उनकी मेहनत, समर्पण और कार्यकुशलता की सराहना की। मुख्यमंत्री साय ने जनसंपर्क विभाग की अपर संचालक हर्षा पौराणिक, संयुक्त संचालक अंजू नायक, उप संचालक श्रुति ठाकुर, सहायक संचालक डॉ. दानेश्वरी संभाकर, सहायक संचालक संगीता लकड़ा, सहायक सूचना अधिकारी वर्षा ठाकुर को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 10 मार्च 2025/ कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने बिलाईगढ़ क्षेत्र में सोमवार को सुबह 9 से 12 के मध्य संचालित हाईस्कूल परीक्षा का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने टुंडरी, बेलटिकरी और भटगांव के परीक्षा केंद्र में आयोजित दसवीं के विज्ञान प्रश्न पत्र के परीक्षार्थियों का मुआयना किया। इस दौरान कलेक्टर ने परीक्षा केंद्र में उपस्थित, ड्यूटी में तैनात शिक्षक, कौन से विषय में किसकी ड्यूटी लगानी है और किसकी ड्यूटी लगाई गई है, इन सभी की जानकारी ली। जिले के 67 परीक्षा केंद्र में हाईस्कूल की परीक्षा शांतिपूर्वक संचालित किया गया। निरीक्षण के दौरान ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण साहू,…
कलेक्टर धर्मेश साहू ने शांतिपूर्वक होली मनाने अपील की सारंगढ़ बिलाईगढ़, 10 मार्च 2025/ कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने होली त्यौहार के मद्देनजर जिले के कानून व्यवस्था के संबंध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक लिया। कलेक्टर ने इस अवसर पर जिले के विभिन्न धर्म, समाज और पत्रकार से सुझाव लिए। कलेक्टर ने जिले के सभी नागरिकों को होली की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी अपने घर, मोहल्ले, गांव, शहर में शांतिपूर्वक होली मनाएं। होली के दिन जिले के मदिरा दुकान बंद रहेंगे। मेडिकल टीम अस्पतालों में तैनात रहेंगे। आम नागरिकों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्था की…
राजेश वैष्णव/राजनंदगांव/तुमड़ीबोड /ग्राम तुमड़ीबोड में बिजली विभाग की लापरवाही किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही है। मुख्य डोंगरगढ़ चौक पर स्थित सार्वजनिक मूत्रालय के पास बिजली के खंभे पर लताएँ लिपटी हुई हैं, जो गीली होने पर करेंट फैलाने का खतरा बना रही हैं। यह क्षेत्र काफी भीड़-भाड़ वाला है, जिससे कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है। हाई टेंशन तारों से टकरा रहीं टहनियाँ! डोंगरगढ़ रोड पर कई जगह पेड़ों की टहनियाँ हाई टेंशन तारों से सटी हुई हैं, जिससे हर वक्त शॉर्ट सर्किट और आग लगने का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोग कई बार शिकायत कर…
संस्कृत के व्याख्याता की ड्यूटी लिपिकीय कार्य में लगाने पर केंद्राध्यक्ष को मिला नोटिस सारंगढ़ बिलाईगढ़, 8 मार्च 2025/कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर प्रकाश कुमार सर्वे (आईएएस) ने परीक्षा केंद्र क्रमांक 381036 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लेन्ध्रा विकासखण्ड बरमकेला में हायर सेकण्डरी स्कूल परीक्षा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस परीक्षा केंद्र में कक्षा बारहवीं के संस्कृत विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संचालित होना पाया गया। निरीक्षण के दौरान संस्कृत के ही व्याख्याता की ड्यूटी लिपिकीय कार्य में किए जाने के कारण संबंधित केन्द्राध्यक्ष को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
पेंशन, दिव्यांग सहायक उपकरण जैसी सरकारी सुविधा लेने के लिए यूडीआईडी प्रमाण पत्र आवश्यक सारंगढ़ बिलाईगढ़, 8 मार्च 2025/समाज कल्याण विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ में दिव्यांगजन विशिष्ट पहचान पत्र यूडीआईडी बनाने हेतु प्रमाणीकरण शिविर का आयोजन किया गया। विभाग द्वारा सक्षम शनिवार की थीम पर प्रत्येक माह आयोजित हो रहे दिव्यांग शिविर से अनेक दिव्यांग जन लाभान्वित हो रहे हैं। समाज कल्याण विभाग सारंगढ़ बिलाईगढ़ के निर्देशन में आयोजित शिविर में उपस्थित 172 नागरिकों का पंजीयन हुआ में से 155 दिव्यांग जनों का यूडीआईडी हेतु चिन्हित किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों को मिल…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 8 मार्च 2025/सांसद जांजगीर चांपा कमलेश जांगड़े के पत्राचार और उनके सांसद निधि से सामुदायिक भवन बिलाईगढ़ में दिव्यांग और वृद्ध जनों को सहायक उपकरण वितरित किया गया और भारत माता वाहिनी के 4 नशा मुक्ति रथ को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत भारतमाता और छत्तीसगढ़ महतारी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इस अवसर पर उप संचालक समाज कल्याण विनय तिवारी ने समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की जानकारी दी और नशा मुक्ति तथा बाल विवाह मुक्त भारत के लिए एसडीएम वर्षा बंसल ने उपस्थित सभी…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 8 मार्च 2025/ जिले के नगर पंचायत सरिया में नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल एवं पार्षदगणों का शपथ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी सहित अन्य अतिथियों में जगन्नाथ पाणिग्राही, गिरधर गुप्ता, कमल गर्ग, गौतम अग्रवाल, डॉ अभिलाषा कैलाश नायक, सरिया नगर के गणमान्य नागरिक थे। इस पूरे कार्यक्रम में परंपरा, संस्कृति और लोकतांत्रिक मूल्यों का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत गान कर शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत सरिया के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल को पीठासीन अधिकारी…
सारंगढ़ बिलाईगढ़/भटगांव, 8 मार्च 2025 – सेवा प्राधिकरण रायगढ़ के अध्यक्ष एवं जिला सत्र एवं प्रधान जिला न्यायाधीश माननीय श्री जितेन्द्र कुमार जैन जी के आदेशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ की सचिव माननीय श्रीमती अंकिता मुदलियार जी के मार्गदर्शन में विश्व महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक बनाना था। शिविर में महिलाओं को समाज में उनके सम्मान और महत्व के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही यह संदेश दिया गया कि महिलाओं…
सारंगढ़ बिलाईगढ़/भटगांव, 8 मार्च 2025 – जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ के माननीय अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश श्री जितेन्द्र कुमार जैन के आदेशानुसार तथा सचिव अंकिता मुदलियार के मार्गदर्शन में, तालुका विधिक सेवा समिति भटगांव के अध्यक्ष न्यायाधीश पुनीतराम गुरुपंच द्वारा न्यायालय परिसर में विधिक सेवा और लोक अदालत पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विधिक सहायता सेवा (Legal Aid) के महत्व पर प्रकाश डाला गया, जिसके तहत गरीब व जरूरतमंद लोगों को बिना किसी शुल्क या नाममात्र के शुल्क पर कानूनी सहायता प्रदान की जाती है। इसके अलावा, लोक अदालत के लाभों की विस्तृत जानकारी दी…
