Author: HD MAHANT

रायपुर 23 फरवरी 2026/रायपुर नगर पालिक निगम के स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 अभियान के तहत जोन क्रमांक 3 स्वास्थ्य विभाग ने गुरू गोविन्द सिंह वार्ड क्रमांक 29 के बेहरा कॉलोनी, प्रगति नगर और जगन्नाथ नगर क्षेत्र में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया। अभियान में वार्ड पार्षद कैलाश बेहरा के नेतृत्व में घर-घर पहुंचकर नागरिकों को सूखा और गीला कचरा अलग-अलग डस्टबिन में रखने तथा प्रतिदिन सफाई वाहन को पृथक कचरा देने के लिए प्रेरित किया गया। महापौर मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर और आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर संचालित इस अभियान में जोन अध्यक्ष साधना प्रमोद साहू, जोन कमिश्नर…

Read More

रायपुर, 23 फरवरी । छत्तीसगढ़ विधानसभा का बहुप्रतीक्षित बजट सत्र आज से राजधानी रायपुर में शुरू हो गया। सत्र की औपचारिक शुरुआत राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण से होगी, जिसमें सरकार की प्राथमिकताओं और आगामी योजनाओं की रूपरेखा सामने आएगी। अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री ओपी चौधरी सदन में वर्ष 2025-26 का आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत करेंगे। 20 मार्च तक चलने वाले इस सत्र में कुल 15 बैठकें निर्धारित की गई हैं। विधायकों की सक्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सत्र के लिए 2813 प्रश्न लगाए गए हैं। इसके अलावा 61 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, नियम 139 के…

Read More

बिलासपुर 23 फरवरी 2026/ युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी तीसरे दिन भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। नाराज परिवार वालों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार कोनी निवासी आदित्य श्रीवास मिशन अस्पताल रोड स्थित लखीराम ऑडिटोरियम के पास दोस्तों के साथ था, तभी कुछ युवकों ने मारपीट कर उस पर चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमले में शामिल युवकों के खिलाफ पहले भी मारपीट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद कड़ी कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद मामला गंभीर होने…

Read More

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित देवकीनंदन चौक पर एक टाटा नेक्सान कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। तेज रफ्तार के कारण चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा, जिससे मैके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना इतनी अचानक हुई कि चौक पर मौजूद राहगीर और आसपास के दुकानदार भी हैरान रह गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ और न ही अन्य वाहनों को नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद मौके पर मैजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आपसी सहयोग से कड़ी मशक्कत कर डिवाइडर पर फंसी…

Read More

बिलासपुर 23 फरवरी 2026/पिछले दिनों कोनी थाना में स्थानीय निवासी द्वारा प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग लड़की को कोई व्यक्ति बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। इसी बीच पुलिस को पुख्ता सूचना प्राप्त कि नाबालिग बालिका पंजाब राज्य के लखनूर साहिबजादा में हैं। कोनी पुलिस की टीम दिगर राज्य जाकर नाबालिग को सुरक्षित लेकर शहर आई।

Read More

बिलासपुर23 फरवरी 20267अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में “समग्र विकास के लिए विश्वविद्यालयों का रूपांतरण” विषय पर आयोजित दो दिवसीय कुलपति सम्मेलन का रविवार को औपचारिक समापन हुआ। हायर एजुकेशन के समग्र विकास के लिए रोड मैप जारी 42 कुलपतियों की उपस्थिति में उच्च शिक्षा के भविष्य पर गंभीर विमर्श के बाद ‘बिलासपुर घोषणा-पत्र” जारी किया गया। सम्मेलन में डिजिटल युग, उत्तरदायी एआई, मानवीय मूल्यों और भारतीय ज्ञान परंपरा के संतुलन पर विशेष जोर दिया गया। उच्च शिक्षा में समग्र बदलाव का रोडमैप प्रस्तुत किया गया। देशभर के 42 कुलपतियों का रहा जमावड़ा अटल विश्वविद्यालय में 21 एवं 22 फरवरी को…

Read More

रायपुर ग्रामीण  22 फरवरी 2026। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत तिल्दा नेवरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। नगर पालिका गार्डन के पीछे बिना नंबर की काले रंग की स्कूटी से भारी मात्रा में देशी मसाला शराब की तस्करी का खुलासा हुआ है। पुलिस की सख्ती के बाद अब तस्करों की एक-एक कड़ी खोली जा रही है। मामला 27 जनवरी 2026 का है, जब पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्ति काले रंग की बिना नंबर स्कूटी में दो बोरियों में अवैध शराब भरकर बिक्री के लिए ले…

Read More

रायपुर  22 फरवरी 2026। खेल के मैदान से समाज को बड़ा संदेश देने की अनूठी पहल करते हुए रायपुर प्रेस क्लब में आयोजित स्वर्गीय कुलदीप निगम स्मृति इंटरप्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान 22 टीमों के कप्तानों का स्नेहिल मिलन एवं सम्मान समारोह भावनात्मक और प्रेरक माहौल में संपन्न हुआ। क्रिकेट की ऊर्जा के बीच सड़क सुरक्षा का ऐसा संकल्प लिया गया, जिसने पूरे कार्यक्रम को सामाजिक सरोकार से जोड़ दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य सिर्फ ट्रॉफी जीतना नहीं, बल्कि जिंदगी बचाने का संदेश देना था। पुलिस–पत्रकार साझेदारी के इस विशेष अभियान में सभी 22 कप्तानों को हेलमेट भेंट कर सुरक्षित ड्राइविंग…

Read More

रायपुर  22 फरवरी 2026/राजधानी में स्वच्छता अभियान के बीच सार्वजनिक स्थान पर पेशाब करना एक नागरिक को महंगा पड़ गया। नगर निगम की टीम ने निरीक्षण के दौरान उसे रंगे हाथों पकड़ लिया और मौके पर ही 100 रुपये का जुर्माना ठोकते हुए कड़ी चेतावनी दी। कार्रवाई के बाद आसपास मौजूद लोगों में भी हड़कंप की स्थिति बन गई। यह कार्रवाई नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 9 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वार्ड क्रमांक 51 क्षेत्र में की। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों के तहत टीम सफाई व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति…

Read More

बिलासपुर।अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन (विश्वविद्यालयों का समग्र विकास) का भव्य एवं उत्साहपूर्ण शुभारंभ हो गया। इस महत्वपूर्ण आयोजन में देशभर के केंद्रीय, राज्य एवं निजी विश्वविद्यालयों के लगभग 42 कुलपति, प्रमुख शिक्षाविद्, शोधार्थी तथा छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया।विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद के सदस्य भी इस ऐतिहासिक अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे।उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति रमेन डेका ने की। अपने प्रेरक उद्बोधन में उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अब केवल डिग्री प्रदान करने वाले संस्थान नहीं रह सकते, बल्कि इन्हें राष्ट्र निर्माण के सशक्त माध्यम के…

Read More