Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HD MAHANT bharateditor
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 2 जनवरी 2025: राजस्व एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार और गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 512 क्विंटल अवैध धान जप्त किया। पहली कार्रवाई ग्राम सालर और घोराघाटी में की गई। सालर में स्थित राज ट्रेडर्स के गोदाम से 185 बोरी (74 क्विंटल) धान और घोराघाटी में राधा किशन ट्रेडर्स के गोदाम से 617 बोरी (247 क्विंटल) धान अवैध रूप से भंडारित पाया गया। यह कार्रवाई कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देश पर प्रखर चंद्राकर (अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व), तहसीलदार मनीष सूर्यवंशी और मंडी सचिव राजेन्द्र कुमार ध्रुव के नेतृत्व में की गई। गुरुवार को…
सुरेश सिंह बैस -बिलासपुर। तालापारा सांई मंदिर के पीछे मिनी माता नगर में रहने वाला लक्ष्मण पुरी गोस्वामी नव वर्ष की पूर्व संध्या पर अपने घर में ताला लगाकर पूरे परिवार के साथ कार्यक्रम में शामिल होने गया था। परिवार जब घर लौटा तो देखा की 2025 की बहुत ही बुरी शुरुआत हुई है। दरअसल उनके पीछे किसी ने उनके घर का ताला तोड़कर घर में लगे एलईडी टीवी, एक बोरी चाव, ल रिस्ट वॉच, नगद ₹4000 चोरी कर ले गया था। चोरों ने पूरे घर को अस्त व्यस्त कर दिया था। मामले की जानकारी होने पर लक्ष्मण पुरी गोस्वामी…
सुरेश सिंह बैस -बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नीनु इटियेरा ने 31 दिसंबर 2024 को 35 वर्षों की अद्वितीय और गौरवशाली सेवा के बाद सेवानिवृत्त होने की घोषणा की। उन्होंने भारतीय रेलवे में अपनी यात्रा की शुरुआत 1988 बैच की भारतीय रेल परिचालन सेवा के अधिकारी के रूप में की और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक के रूप में 7 महीने तक अपनी सेवा दी। उनके कार्यकाल में रेलवे ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं और यात्रियों की सुविधाओं में उल्लेखनीय प्रगति की।नीनु इटियेरा ने अपनी सेवा की शुरुआत दक्षिण रेलवे के पालघाट मंडल में सहायक परिचालन प्रबंधक के…
सुरेश सिंह बैस- बिलासपुर। शहर पुलिस ने नए साल के जश्न के लिए पहले से ही व्यापक तैयारियां की थीं। शहर के प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात था, और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही थी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के आदेश थे। इन प्रयासों का परिणाम यह रहा कि नववर्ष का जश्न पूरी तरह से सुरक्षित और अनुशासित तरीके से संपन्न हुआ।इस बार के जश्न में सबसे खास बात यह रही कि शहरवासियों ने स्वयं भी अनुशासन का पालन किया। लोगों ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ घरों, रेस्टोरेंट और सार्वजनिक स्थलों…
सुरेश सिंह बैस -बिलासपुर। ग्राम मोपका के खसरा नंबर 992 और 993 से संबंधित भूमि का मामला हाल ही में सुर्खियों में आया है। यह मामला सरकारी भूमि के अवैध कब्जे, अवैध पट्टों के निर्माण और अंतरण से जुड़ा है। इस भूमि को मूल रूप से निस्तार पत्रक में शासकीय भूमि के रूप में दर्ज किया गया था।मोपका स्थित खसरा नंबर 992 और 993 को निस्तार पत्रक में सरकारी भूमि के रूप में उल्लेखित किया गया था। शिकायतों के अनुसार, इस भूमि पर कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से पट्टा बनवाकर, नाम दर्ज कराकर, और अंतरण कराए गए। इसके अलावा,…
परिजनों के अनुसार, नारायण चंद्रा सुबह 8 बजे रोज की तरह धान खरीदी केंद्र गए थे और शाम 5 बजे तक वहां देखा गया। उसके बाद उन्हें दिशा मैदान जाते हुए देखा गया, लेकिन वे घर नहीं लौटे। उनकी पत्नी ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से सोसायटी के अधिकारी और कर्मचारी नारायण को परेशान कर रहे थे। परिजनों को शक है कि इस मामले में सोसायटी के अधिकारियों और एक जनप्रतिनिधि की मिलीभगत से कोई अप्रिय घटना घटी हो सकती है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसडीओपी बिलाईगढ़ विजय ठाकुर ने बताया कि गुमशुदगी…
