Author: HD MAHANT bharateditor

सुरेश सिंह बैस -बिलासपुर। मस्तुरी तहसील के ग्राम वेद परसदा में अवैध रूप से धान ले जाते हुए दो ट्रैक्टर पकड़े गए। संयुक्त टीम ने इनसे 224 बोरी धान जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत 2.78 लाख रुपये बताई गई है। जांच के दौरान वाहन चालकों ने बताया कि यह धान बिल्हा से टिकारी ले जाया जा रहा था।लेकिन मौके पर धान परिवहन के लिए कोई वैध दस्तावेज, जैसे- मण्डी शुल्क रसीद या स्वामित्व प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया जा सका। तहसीलदार ने दोनों ट्रैक्टर और धान की 224 बोरियों को जब्त कर प्रकरण तैयार किया। मामले में मंडी अधिनियम के तहत…

Read More

सारंगढ़ बिलाईगढ़/भटगांव। बिलाईगढ़ क्षेत्र के सलौनीकला में लापता हुए धान खरीदी केंद्र प्रभारी देवनारायण चंद्रा को भटगांव पुलिस ने बिलासपुर से सुरक्षित बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया है। चंद्रा ने दावा किया है कि कुछ लोगों ने उन्हें अगवा किया था, हालांकि उनके इस दावे को संदिग्ध मानते हुए पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, देवनारायण चंद्रा अनूपपुर से ट्रेन के माध्यम से बिलासपुर पहुंचे, जहां से भटगांव पुलिस की टीम उन्हें सुरक्षित थाना लाई। पुलिस ने उनके बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मीडिया से बात करते हुए देवनारायण चंद्रा ने दावा किया…

Read More

रायपुर— छत्तीसगढ़ में पिछले 5 वर्षों से होमकेयर सेवाओं के नाम पर ठगी और शोषण के मामले सामने आ रहे हैं। इन फर्जी होमकेयर सेवाओं का शिकार बनकर कई युवक-युवतियों को बंधुआ मजदूर बना लिया जाता है। इन सेवाओं का दावा है कि वे लोगों को अच्छी नौकरियां और अन्य सुविधाएं प्रदान करेंगे, लेकिन वास्तविकता यह है कि इनसे काम करने वालों को न तो उचित वेतन मिलता है, और न ही उन्हें किसी प्रकार के लाभ, जैसे पीएफ और ईएसआईसी, मिलते हैं। इस गंभीर मामले में जंता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने आवाज उठाई है और संबंधित विभागों से जानकारी प्राप्त…

Read More

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 2 जनवरी 2025: आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड पंजीयन अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से जनपद पंचायत सभाकक्ष में विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। एसडीएम सारंगढ़ प्रखर चंद्राकर के निर्देशानुसार और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एफ.आर. निराला के मार्गदर्शन में यह प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के समस्त शैक्षणिक समन्वयकों और महिला बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर्स ने भाग लिया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों का व्यापक पंजीयन सुनिश्चित करना था। आयुष्मान कार्ड: गरीबों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा कवच आयुष्मान कार्ड भारत सरकार की…

Read More

रायपुर, 01 जनवरी 2025:रायपुर पुलिस ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाई जा रही सख्त मुहिम के तहत तेलघानी नाका चौक और गंजपारा मंडी क्षेत्र में दो आरोपियों को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक  योगेश साहू के मार्गदर्शन में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। 1.तेलघानी नाका चौक से गिरफ्तारी: मुखबिर से सूचना मिलने पर 23 वर्षीय समीर खान को धारदार कटारनुमा चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। वह शांति नगर, टंडन डेयरी के पास का…

Read More

रायपुर, 02 जनवरी 2025:नव पदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. लाल उमेंद सिंह ने आज यातायात विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक ली। इस बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई और कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए। मुख्य बिंदु:1. यातायात नियमों का सख्ती से पालन: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अधिक से अधिक ई-चालान और लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई के निर्देश। 2. सुरक्षा उपकरणों का उपयोग अनिवार्य: सभी कर्मचारियों को बॉडी वॉर्न कैमरा, रिफ्लेक्टिव जैकेट, बैटन लाइट और लॉक सहित अन्य उपकरणों का नियमित उपयोग करने के…

Read More

नरेश चौहान -सारंगढ -बिलाईगढ़/कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देशन में जिला के मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एफ आर निराला ने विकास खंड बिलाईगढ़ जिला -सारंगढ़ बिलाईगढ़ के शासकीय उच्चतर माद्यमिक विद्यालय सलिहा में विकास खण्ड एवं जिला के चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम स्वास्थ्य पे चर्चा परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया।कार्यक्रम के प्रारंभ में स्कूल के प्रिंसिपल हितेंद्र कुमार पांडेय ने अतिथियों का परिचय कराया जिला के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एफ.आर. निराला ने स्वास्थ्य जागरूकता के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि स्कूल के बच्चों में रक्त अल्पता मतलब खून की कमी होने की…

Read More

मुख्यमंत्री ने संस्था के विकास हेतु 50 लाख रुपए देने की घोषणा की रायपुर 2 जनवरी 2025/ कोई भी देश तभी मजबूत रह सकता है जब उसकी बुनियाद मजबूत हो। हमारे देश की बुनियाद हमारी सनातन परंपराओं में है। सनातन परंपरा हमें वसुधैव कुटुम्बकं की सीख देती है और देशभक्ति का पाठ पढ़ाती है। अपने देश और राज्य की तरक्की के लिए बहुत जरूरी है कि हम अपनी युवा पीढ़ी को भी सनातन परंपरा के वही संस्कार प्रदान करें जो हमें अपने शिक्षकों और अभिभावकों से मिले हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर…

Read More

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 2 जनवरी 2025: कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू और परियोजना निदेशक हरिशंकर चौहान की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी ब्लॉक के सीईओ और पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने बैठक के दौरान विभिन्न ब्लॉकों में पीएम आवास योजना की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वित्तीय वर्ष के अंत तक सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए। पीएम आवास योजना का उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों को पक्के…

Read More

कृमि संक्रमण के कारण होती है एनीमिया, सिकलसेल जांच पर दिया जोर . नरेश चौहान -सारंगढ़-बिलाईगढ़, 2 जनवरी 2025: कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देशन में विकासखंड बिलाईगढ़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सलिहा में स्वास्थ्य पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. एफ.आर. निराला ने इस दौरान छात्रों, शिक्षकों और ग्रामीणों को स्वास्थ्य समस्याओं और उनके समाधान के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रिंसिपल हितेंद्र कुमार पांडेय ने अतिथियों का परिचय कराते हुए किया। डॉ. निराला ने बताया कि बच्चों में एनीमिया (रक्त अल्पता) एक आम समस्या है, जिसका प्रमुख…

Read More