Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HD MAHANT bharateditor
आरोपियों की गिरफ्तारी और बुलडोजर एक्शन पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी रितेश चंद्रकार को दिल्ली से गिरफ्तार कर बीजापुर लाया है। इसके अलावा, ठेकेदार सुरेश चंद्रकार सहित अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है। प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए ठेकेदार सुरेश चंद्रकार के अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाया। गंगालूर सड़क पर स्थित पांच एकड़ वन भूमि पर बने अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया है। SIT गठित, बैंक खातों पर रोक मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है। इसके साथ ही आरोपी ठेकेदार के सभी…
सुरेश सिंह बैस -बिलासपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के संचालक जितेंद्र शुक्ला ने जिले का दौरा कर धान खरीदी और पीडीएस प्रणाली के कार्यों का निरीक्षण किया ।खाद्य संचालक श्री शुक्ला ने लिंगियाडीह स्थित छ०ग० स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के गोदाम का निरीक्षण किया गया। गोदाम में भण्डारित चावल की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। गोदाम में भण्डारित 02 माह के सार्वजनिक वितरण प्रणाली के चावल की उपलब्धता का निरीक्षण किया गया। गोदाम में उपलब्ध चावल शासन द्वारा निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप एवं गोदाम से संलग्न उ०मू० दुकान अनुसार 02 माह के सार्वजनिक वितरण प्रणाली चावल का भंडारित…
सुरेश सिंह बैस -बिलासपुर। कुछ दिनों पहले पुलिस ने नगर में ड्रग्स कारोबार की नींव रखने वालों में से एक सुच्चा सिंह को जबलपुर से पकड़ा था, जिससे मिली जानकारी के बाद पुलिस ने एक और नशे के बड़े कसरोबरी बृजलाल उर्फ बुगाला को भाटापारा से गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ भी बिलासपुर और भाटापारा केअलग-अलग थानो में ढेर सारे मामले दर्ज है।पिछले दिनों नशे के कारोबार में जुड़े सृष्टि कुर्रे ने नशीली दवाइयां को विक्रांत सरकार, बुगाला, काजल कुरें और पल्लवी जांगड़े से खरीदने की बात कही थी, जिसके बाद से ही पुलिस बुगाला की तलाश कर रही थी।…
सुरेश सिंह बैस -बिलासपुर। रतनपुर नगर के वार्डौ के अंदर सड़क निर्माण किए जाने की पहल शुरू हो गई है। इस कार्य के विकास मद में एक करोड़ 50 लाख रुपए की राशि आवंटित की गई है। उक्त कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न किया गया। रतनपुर नगरपालिका के वार्ड 12 एवं 13 में सीसी रोड निर्माण बाबूहाट से मौली चौक तक एवं भारत पाटले के घर से चौहान पारा तक उर्दू स्कूल तक नाली निर्माण , इदरीश बेग के घर से जहूर बेग के घर तक सीसी रोड निर्माण, हटरी चौक मंच में सौंदरीकरण मौली चौक से बेद तालाब…
सुरेश सिंह बैस -बिलासपुर।ग्राम कोटवार द्वारा अपनी कोटवारी जमीन बेचने तथा रास्ते पर कब्जा करने संबंध में कलेक्टर से ग्रामीणों ने शिकायत किया था। जिस पर कलेक्टर अवनीश शरण ने जांच कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जांच के बाद मामला सही पाए जाने पर कोटवार को बर्खास्त कर दिया गया है। बेलतरा तहसील अंतर्गत ग्राम बसहा में ग्राम कोटवार के पद पर संतोष कुमार गंधर्व पिता सुधोराम पदस्थ था।अनुविभागीय अधिकारी पीयूष तिवारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार राहुल साहू ने अ 56 मद में प्रकरण दर्ज कर सुनवाई के बाद बर्खास्तगी आदेश जारी किया है। नायब तहसीलदार राहुल…
सुरेश सिंह बैस -बिलासपुर। लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सत्र 2025-26 के लिए प्राईवेट स्कूलों में 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों के माध्यम से बच्चों को निःशुल्क प्रवेश दिया जायेगा। प्रवेश के लिए आरटीई डॉट सीजी डॉट इन (RTE.cg.nic.in) पोर्टल में ऑनलाईन आवेदन कर सकते है।विद्यार्थियों के लिए प्रथम चरण में स्कूल प्रोफाईल अपडेट 10 जनवरी से 30 जनवरी, जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रोफाईल का सत्यापन 15 जनवरी से 31 जनवरी, हैबिटेशन की मैपिंग एवं दर्ज संख्या की प्रविष्टि 1 फरवरी से 28 फरवरी, विद्यार्थियों का पंजीयन…
सुरेश सिंह बैस -बिलासपुर। अवैध नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए एसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सीपत थाना पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में लिप्त एक आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर थाना प्रभारी गोपाल सतपथी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 2 जनवरी को छापामार कार्रवाई की। सूचना थी कि रामसिंह धनुहार नामक व्यक्ति अपने घर के बाड़ी में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बिक्री के लिए संग्रहित कर रहा है। पुलिस टीम ने मौके…
सुरेश सिंह बैस -बिलासपुर। ज्ञान ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करगीकला में महिला स्टाफ और बच्चों के साथ अश्लील गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोटा पुलिस ने भूपेश बघेल समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। स्कूल की शिक्षिका ज्योति साहू की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को बीएनएस की गंभीर धाराओं 296, 351(2), 333 और 3(5) के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी बघेलकापा तखतपुर के निवासी हैं। शिकायतकर्ता ज्योति साहू ने बताया कि 2 जनवरी की दोपहर करीब 3 बजे भूपेश बघेल और उसके तीन…
सुरेश सिंह बैस -बिलासपुर। न्यू ईयर सेलिब्रेट करने अपने दोस्तों के साथ औरापानी जा रही इंजीनियरिंग की छात्रा हाईवा की चपेट में आ गई। दुर्घटना में छात्रा की मौत हो गई । ज्ञात हो मुंबई निवासी 22 वर्षीय निधि यादव गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में सिविल इंजीनियर विभाग की थर्ड ईयर की छात्रा थी। बुधवार की सुबह वह अपने दोस्तों के साथ औरापानी पिकनिक मनाने निकली थी। इस दौरान सभी लोग तुर्काडीह पुल और एनएच पार कर सकरी की ओर जा रहे थे, सभी आरओबी से ढलान पर थे, तभी तेज रफ्तार हाईवा ने छात्रा की स्कूटी को टक्कर मार…
सुरेश सिंह बैस -बिलासपुर।अशोक नगर स्थित मुरुम खदान अटल आवास क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 25 वर्षीय चंदवा गोलू उर्फ खगेंद्र ठाकुर के रूप में हुई है, जो मजदूर था। पुलिस के मुताबिक मृतक के गले पर धारदार हथियार से वार के गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब मंगलवार सुबह टहलने निकले स्थानीय निवासियों ने खदान के पास खून से सनी…
