Author: Manoj Tiwari Bureau chief

रायपुर। प्रांतीय मानिकपुरी पनिका समाज छत्तीसगढ़ ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र भेजकर पनिका-पनका समाज को अनुसूचित जनजाति (ST) की श्रेणी में पुनर्बहाल करने की मांग की है। समाज ने आगामी विधानसभा सत्र में वर्ष 1971 के बाद लगाए गए क्षेत्रीय बंधन को समाप्त कर पनिका-पनका जाति की ST में पुनर्बहाली के लिए शासकीय संकल्प प्रस्ताव लाने का आग्रह किया है। समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ललित कुमार मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक पहचान का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहना की। पत्र में कहा गया कि भगवान श्रीराम की ननिहाल…

Read More

पुत्री रत्न होने पर प्रसूता की निःशुल्क डिलीवरी, दवाइयां भी मुफ्त — समाजसेवा की पहल की वरिष्ठ नागरिकों और चिकित्सकों ने की सराहना रायपुर। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा पिछले कुछ वर्षों से बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने और लिंग भेद समाप्त करने के उद्देश्य से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दिशा में छत्तीसगढ़ के प्रमुख चिकित्सा संस्थान श्री बालाजी हॉस्पिटल, महुआ द्वारा पुत्री रत्न के जन्म पर प्रसूता की निःशुल्क डिलीवरी कराने तथा आवश्यक दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध कराने की पहल की जा रही है। अस्पताल की इस पहल को सामाजिक सरोकार से…

Read More

बीजापुर, 11 नवंबर 2026। बीजापुर पुलिस ने माओवादियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए करकेली से बेदरे मार्ग पर सड़क किनारे कच्ची पगडंडी से करीब 5 किलोग्राम वजनी टिफिन प्रेशर IED बरामद किया। समय रहते विस्फोटक मिलने से क्षेत्र में संभावित खतरा टल गया। पुलिस के अनुसार, माओवादियों द्वारा पूर्व में लगाए गए इस IED को करकेली-बेदरे मार्ग के किनारे कच्चे पगडंडी रास्ते में छिपाकर रखा गया था। सूचना मिलने के बाद थाना बेदरे पुलिस एवं बीडीएस (बम निरोधक दस्ता) की टीम मौके पर पहुंची और इलाके को सुरक्षित करते हुए बम निरोधक कार्रवाई शुरू की। बीडीएस टीम…

Read More

पत्रकार शीतल साहू समेत पत्नी और दो जवान बच्चों की दर्दनाक मौत, पसौद गांव में पसरा मातम रायपुर/मगरलोड/ दीपावली की रात जिस परिवार के घर खुशियों का उजाला लौटना था, वहां अब मातम पसरा है। रायपुर से अपने गृहग्राम पसौद लौट रहा साहू परिवार रास्ते में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गया। राजिम क्षेत्र के महानदी स्थित टीला एनीकट में कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। हादसे में स्थानीय पत्रकार शीतल साहू (44 वर्ष), उनकी पत्नी भारती साहू, 21 वर्षीय बेटी पूर्वा साहू और 19 वर्षीय बेटे विकास साहू की पानी में डूबने से मौत हो…

Read More

कहीं चौपाल तो कहीं तालाब किनारे सजी थी जुए की महफिल, 20 जुआरी रंगेहाथ दबोचे गए; ₹9,400 नकद और 52 पत्ती ताश जब्त धमतरी 8 नवम्बर 2026/ जिले में जुए की महफिल सजाकर रुपये-पैसों पर दांव लगाने वालों पर धमतरी पुलिस ने एक साथ बड़ा प्रहार किया है। भखारा, सिहावा, कोतवाली और अर्जुनी थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर **20 आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल ₹9,400 नकद और 52 पत्ती ताश जब्त की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से जुआरियों में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन…

Read More

कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और जिला पंचायत सीईओ से किया संवाद; प्रशासनिक कार्यप्रणाली और करियर के अवसरों की ली जानकारी सारंगढ़–बिलाईगढ़,8 नवंबर 2026। बालिकाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने तथा उन्हें प्रशासनिक व्यवस्था से परिचित कराने के उद्देश्य से ‘बिटिया वर्क @ अभियान’ के अंतर्गत जिले की 20 छात्राओं को विभिन्न शासकीय कार्यालयों का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देशानुसार और जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में कक्षा 10वीं, 11वीं एवं 12वीं की छात्राओं ने कलेक्टोरेट, पुलिस अधीक्षक कार्यालय और जिला पंचायत कार्यालय का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने शासकीय कार्यालयों की…

Read More