छत्तीसगढ़

BEO और पटवारी समेत 7 अधिकारियों के घर चोरी:रायगढ़ के शासकीय कॉलोनी में हुई वारदात, नायब तहसीलदार की बाइक ले भागे चोर

रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने कंचनपुर के पास स्थित शासकीय कॉलोनी में अधिकारियों के घर पर धावा बोल दिया। जहां एक साथ 7 मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचकर चोरों की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी केपी पटेल के मकान के अलावा 6 अन्य घरों का ताला टूटा मिला है। चोरों ने अधिकारी के मकान से 1 नग चांदी का पायल, 1 नग चांदी की बिछिया के अलावा करीब 8 से 10 हजार रुपए नगदी की चोरी की है।

कंचनपुर के पास स्थित शासकीय कॉलोनी।
कंचनपुर के पास स्थित शासकीय कॉलोनी।

वहीं, आरआई प्रवीण लकड़ा, पटवारी अनीता पटेल, जितेंन्द्र पन्ना, रामकुमार जायसवाल, जनपद के अधिकारी अन्तरेश तिग्गा और हेमंत यादव के घरों से चोरी हुए सामानों की जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात चोरों को मकानों से ज्यादा कुछ नहीं मिला, तो नायब तहसीलदार की बाइक लेकर भाग गए।

बताया यह भी जा रहा है कि इतने बड़े शासकीय कॉलोनी में कहीं भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाया गया है। एक साथ 7 मकानों में चोरी की घटना की जानकारी मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की टीम, घरघोड़ा थाने की टीम के अलावा डाॅग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!