छत्तीसगढ़

गिरफ्तारी के बाद रेप के आरोपी एक्टर का फ्लाइंग किस:भिलाई की युवती बोली- 12 साल तक बनाया फिजिकल रिलेशन, अब बोला नहीं करूंगा शादी

छत्तीसगढ़ी फिल्मों के अभिनेता और निर्माता-निर्देशक मनोज राजपूत को रेप और अननेचुरल सेक्स के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के दौरान वीडियो में आरोपी हाथ हिलाते और फ्लाइंग किस देता दिखा। भिलाई की युवती ने मनोज राजपूत पर आरोप लगाए हैं।

GRP भिलाई-3 थाने में केस दर्ज किया गया है। 29 साल की पीड़िता ने शादी का झांसा देकर फिजिकल रिलेशन बनाने का आरोप लगाया है। मनोज राजपूत छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘गांव के जीरो शहर में हीरो’ के लीड एक्टर हैं। पीड़िता ने बताया कि मनोज के साथ उसका अफेयर पिछले 12 सालों से चल रहा है। शादी का वादा कर वो पिछले कई सालों से उससे रेप और अप्राकृतिक अनाचार कर रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!