Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

नीलांचल भवन में भव्य समरसता भोज, एक पंगत में नजर आई सामाजिक एकता; विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने आमजनों के साथ जमीन पर बैठकर किया भोजन

07/11/2026 - 6:09 PM

ढाबाखार और भैरोंपुर की गलियां बदहाल, कीचड़-जलभराव से ग्रामीण हलाकान

06/11/2026 - 12:43 PM

अमन वर्मा के नेतृत्व में सरायपाली में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित

06/11/2026 - 12:22 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, November 8
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»छत्तीसगढ़»लंबित केसों पर धमतरी पुलिस का बड़ा एक्शन, एसपी ने थानों को दी सख्त चेतावनी
छत्तीसगढ़ धमतरी

लंबित केसों पर धमतरी पुलिस का बड़ा एक्शन, एसपी ने थानों को दी सख्त चेतावनी

HD MAHANTBy HD MAHANT09/05/2026 - 1:18 PM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

धमतरी 9 मई 2026/ थानों में सालों से धूल खा रही फाइलों पर अब कार्रवाई की तेज आंधी चलने वाली है, क्योंकि डीजीपी छत्तीसगढ़ के निर्देश के बाद धमतरी पुलिस ने लंबित खात्मा और खारजी प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए बड़ा अभियान छेड़ दिया है। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने 09 मई 2026 को जिले के सभी अनुभाग अधिकारियों, थाना और चौकी प्रभारियों की हाई-लेवल समीक्षा बैठक लेकर साफ शब्दों में निर्देश दे दिए कि पुराने मामलों को अब फाइलों में दबाकर नहीं रखा जाएगा। बैठक में थानों में लंबित खात्मा और खारजी प्रकरणों की बारीकी से समीक्षा की गई और हर मामले को विधिसम्मत परीक्षण के बाद जल्द से जल्द माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर निराकरण सुनिश्चित करने को कहा गया। एसपी ने दो टूक कहा कि लंबित मामलों का समयबद्ध निपटारा केवल न्यायिक प्रक्रिया को तेज नहीं करेगा बल्कि थानों पर बढ़ते प्रकरणों का दबाव भी कम करेगा और पुलिसिंग को ज्यादा पारदर्शी और प्रभावी बनाएगा। समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि हर लंबित प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग हो, न्यायालयीन पेशियों में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक मामले में वैधानिक कार्रवाई तेजी से पूरी की जाए। डीजीपी छत्तीसगढ़ के विशेष अभियान को प्राथमिकता बताते हुए एसपी ने राजपत्रित अधिकारियों को भी अपने-अपने अनुभागों के थानों की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए ताकि पुराने मामलों का समयबद्ध और प्रभावी निराकरण हो सके। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार पांडेय, सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी, एसडीओपी रागिनी मिश्रा, डीएसपी मोनिका मरावी, डीएसपी भानु प्रताप चंद्राकर, डीएसपी मीना साहू, एसडीओपी विपिन रंगारी और डीपीओ अजय सिंह समेत जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारी मौजूद रहे। पुलिस कार्यालय के स्टेनो, रीडर और थानों के रीडर भी बैठक में शामिल हुए। धमतरी पुलिस का दावा है कि जिले में लंबित खात्मा और खारजी प्रकरणों के निराकरण के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जाएगा ताकि न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके। बहरहाल, अब साफ संकेत हैं कि धमतरी जिले में पुराने मामलों की बंद फाइलें फिर खुलेंगी और लापरवाही पर जवाबदेही तय होगी।

See also  सुशासन से संवरता छत्तीसगढ़, देश के नक्शे पर विकसित भारत का एक चमकता हुआ रोल मॉडल बना
WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

नीलांचल भवन में भव्य समरसता भोज, एक पंगत में नजर आई सामाजिक एकता; विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने आमजनों के साथ जमीन पर बैठकर किया भोजन

07/11/2026 - 6:09 PM

ढाबाखार और भैरोंपुर की गलियां बदहाल, कीचड़-जलभराव से ग्रामीण हलाकान

06/11/2026 - 12:43 PM

अमन वर्मा के नेतृत्व में सरायपाली में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित

06/11/2026 - 12:22 PM

संस्कार शिक्षण संस्थान के मार्गदर्शन में पीएम श्री, कन्या विद्यालय व रॉयल किड्स के 7 मॉडल संभाग स्तरीय विज्ञान मेले के लिए चयनित, जिला प्रदर्शनी में पिथौरा का दबदबा

06/11/2026 - 12:14 PM

मंगल भवन में दीपावली मिलन समारोह की धूम, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं

04/11/2026 - 11:23 PM

बसना महाविद्यालय में गूंजा ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ का संदेश, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने युवाओं से किया राष्ट्र निर्माण का आह्वान

04/11/2026 - 11:08 PM

Comments are closed.

पोस्ट

नीलांचल भवन में भव्य समरसता भोज, एक पंगत में नजर आई सामाजिक एकता; विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने आमजनों के साथ जमीन पर बैठकर किया भोजन

07/11/2026 - 6:09 PM

ढाबाखार और भैरोंपुर की गलियां बदहाल, कीचड़-जलभराव से ग्रामीण हलाकान

06/11/2026 - 12:43 PM

अमन वर्मा के नेतृत्व में सरायपाली में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित

06/11/2026 - 12:22 PM

संस्कार शिक्षण संस्थान के मार्गदर्शन में पीएम श्री, कन्या विद्यालय व रॉयल किड्स के 7 मॉडल संभाग स्तरीय विज्ञान मेले के लिए चयनित, जिला प्रदर्शनी में पिथौरा का दबदबा

06/11/2026 - 12:14 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.