कोरबाछत्तीसगढ़

बिग ब्रेकिंग: महादेव एप की आंच पहुंची कोरबा तक, शहर के व्यापारी के घर ईडी का छापा, जांच जारी

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के डीडीएम रोड में ईडी की टीम ने दबिश दी है। सूत्रो की माने तो टीम मनी लांड्रिंग औऱ महादेव सट्टा एप से तार जोड़ रही है । बताया जा रहा है कि जे पी अग्रवाल पर DMF घोटाले समेत महादेव एप में मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। टीम आज सुबह डीडीएम रोड़ स्थित उसके निवास पर पहुंची और छापेमार कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है की जे पी अग्रवाल का बेटा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इन्वॉल्व था जिसकी पुख्ता इनपुट मिलने के बाद आज पर्वतन निर्देशालय ED की टीम ने दलबल के साथ दबिश दी और अपनी जांच शुरू कर दी है।

लोकसभा चुनाव के ठीक पहले एक बार फिर ईडी की टीम कार्रवाई तेज कर दी है। आज सुबह कोरबा के डीडीएम रोड में एक कारोबारी के निवास पर टीम की एंट्री हुई है। ईडी की टीम मनी लांड्रिंग से जुड़े दस्तावेजों की तलाश कर रही है। सेंट्रल एजेंसी के दबिश के बाद काले कारोबारी में हड़कंप मच गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!