सारंगढ़ बिलाईगढ़

रायगढ़: डेंगू के खिलाफ हल्लाबोल:​​​​​​​BJP-BJYM कार्यकर्ताओं ने निगम परिसर को घेरा, मच्छरदानी के अंदर बैठकर विरोध-प्रदर्शन

रायगढ़ जिले में डेंगू के बढ़ते मामलों के खिलाफ सोमवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने निगम परिसर में मच्छरदानी के अंदर बैठकर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने महापौर को ज्ञापन सौंपा।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, रायगढ़ जिले में डेंगू पीड़ित मरीजों का आंकड़ा 100 से अधिक हो गया है। भाजपा नेता और भाजयुमो कार्यकर्ता इसी के खिलाफ सोमवार को शहर की सड़कों पर उतरे। उन्होंने नगर निगम कार्यालय का घेराव किया, साथ ही मच्छरदानी में बैठकर विरोध-प्रदर्शन किया।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने रायगढ़ नगर निगम कार्यालय का घेराव किया।
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने रायगढ़ नगर निगम कार्यालय का घेराव किया।

जिला भाजपा कार्यालय से शहर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रैली की शक्ल में भाजयुमो कार्यकता नगर निगम पहुंचे। बीजेपी और भाजयुमो के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय, ट्रैफिक डीएसपी सुशांतो बनर्जी और थाना प्रभारी शनिप रात्रे अतिरिक्त पुलिस बल के साथ निगम परिसर में मौजूद रहे। यहां कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था की गई थी।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि शहर में डेंगू से निपटने के लिए शहर सरकार जरा भी गंभीर नहीं है। उन्होंने महापौर जानकी काटजू सहित आयुक्त और निगम प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि वार्डों में गंदगी फैली है। नालियों में गंदा पानी जमा है। नालियों की सफाई भी नहीं की जा रही है।

भाजयुमो ने महापौर जानकी काटजू के नाम ज्ञापन सौंपा और समस्या दूर नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।

  • rammandir-ramlala

Related Articles

Back to top button