Blog

रायगढ़: महापौर जानकी काटजू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव:15 सितंबर को होगी वोटिंग, 7 आरोपों को लेकर BJP लेकर आई है नो कॉन्फिडेंस मोशन

रायगढ़ नगर निगम में कांग्रेस की महापौर जानकी काटजू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर 15 सितंबर का दिन तय किया गया है। भाजपा 7 आरोपों को लेकर महापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई है, जिस पर 15 सितंबर को वोटिंग होनी है।

रायगढ़ कलेक्टर ने 15 सितंबर को सुबह 11 बजे सम्मेलन बुलाया है, जिसमें शहर के 48 वार्ड के पार्षद महापौर जानकी काटजू के पद पर बने रहने का फैसला करेंगे। पूरी प्रक्रिया वोटिंग के आधार पर होगी। शहर में कुल 48 वार्ड हैं। सभी वार्डों के पार्षद इस दिन वोट करेंगे।

कांग्रेस के पास 26 और भाजपा के पास 22 पार्षद हैं। भाजपा के एक पार्षद का हाल ही में निधन होने के कारण पार्टी के पास अभी सिर्फ 21 पार्षद ही बाकी हैं। अगर कांग्रेसी महापौर के साथ भितरघात जैसी कोई बात नहीं हुई, तो महापौर और अपने पद पर बनी रहेंगी।

हालांकि इस बात की भी जोरों पर चर्चा है कि शुरुआत में भाजपा इस अविश्वास प्रस्ताव के मूड में नहीं थी। महापौर जानकी काटजू से नाराज चल रहे कुछ कांग्रेसी पार्षदों के अघोषित समर्थन पर भाजपा ने यह अविश्वास प्रस्ताव पटल पर लाया है।

इस साल के आखिर में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं। महापौर कांग्रेस की हैं और बहुमत में भी। अगर इस अविश्वास प्रस्ताव में भाजपा की जीत होती है, तो कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी का ये एक बड़ा उदाहरण होगा।

  • rammandir-ramlala

Related Articles

Back to top button