छत्तीसगढ़

BJP के 155 कैंडिडेट्स की लिस्ट आज आ सकती है:मोदी वाराणसी, गांधीनगर से शाह; ग्वालियर से सिंधिया, भोपाल से शिवराज को उतारने की तैयारी

भारतीय जनता पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आज जारी कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित करीब 155 लोगों के नाम शामिल होने की चर्चा है।

PM मोदी को वाराणसी, अमित शाह को गांधीनगर, राजनाथ सिंह को लखनऊ, स्मृति ईरानी को अमेठी, धर्मेंद्र प्रधान को ओडिशा के संबलपुर, ज्योतिरादित्य सिंधिया को ग्वालियर या गुना-शिवपुरी, शिवराज सिंह चौहान को भोपाल या विदिशा और संबित पात्रा को ओडिशा के पुरी से टिकट दिया जा सकता है।

इनके अलावा भिवानी बल्लभगढ़ से भूपेंद्र यादव, डिब्रूगढ़ से सर्बानंद सोनोवाल, राजौरी-अनंतनाग से रविंद्र रैना, कोटा से ओम बिड़ला, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से मनोज तिवारी, पश्चिमी दिल्ली से परवेश वर्मा और आसनसोल से भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह को चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है।

दिल्ली में गुरुवार (29 फरवरी) को भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव कमेटी (CEC) की बैठक हुई थी। इसमें 17 राज्यों की 155 लोकसभा सीटों पर देर रात 11 बजे से 3:15 तक, करीब 4 घंटे तक मंथन हुआ। इस बैठक में PM मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह के अलावा BJP शासित राज्यों के CM भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!