छत्तीसगढ़

BREAKING : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंदा, एक युवक की मौके पर मौत, 2 गंभीर

जशपुर। लवाकेरा ओडिशा स्टेट हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. जिसमें एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है.यह मामला तपकरा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार सुबह एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर लवाकेरा ओडिशा स्टेट हाइवे पर जा रहे थे तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया. इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल है. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. पुलिस ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!