छत्तीसगढ़

CG BREAKING : 10 जवानों के हत्याकांड में शामिल नक्सली की मौत, कल ही पुलिस ने किया था गिरफ्तार

दंतेवाड़ा। अरनपुर बम ब्लास्ट मामले में पुलिस ने एक नक्सली को कल हिरासत में लिया था, जिसकी मौत हो गई है. बता दें कि पिछले साल नक्सलियों ने बड़ी आईईडी ब्लास्ट की वारदात को अंजाम दिया था. जिसमें 10 जवानों और एक सिविलियन की मौत हुई थी. इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कल शाम नक्सली पोदिया माड़वी को गिरफ्तार किया था. जिसकी तबीयत खराब होने पर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस दौरान उसकी मौत हो गई.

मामले में एसपी गौरव राय ने बताया कि अरनपुर थाना अंतर्गत 26 अप्रैल 2023 को आईईडी ब्लास्ट में 10 जवान और एक सिविलियन शहीद हुए थे. इसी केस में आरोपी की पतासाजी के लिए अरनपुर थाना का बल गया हुआ था. जिसमें पोदिया माड़वी को शाम के लगभग 5 बजे हिरासत में लिया गया. हिरासत के पश्चात हमें पता चला की उसकी तबीयत खराब है. जिसके बाद उसके जिला अस्पताल दंतेवाड़ा भर्ती कराया गया. जहां उपचार के दौरान देर रात लगभग 12.30 बजे उसकी मौत हो गई. न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा मर्ग कायम कर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है. फिलहाल नक्सली की मौत का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!