छत्तीसगढ़

CG NEWS : राजस्व विभाग की कार्रवाई में 218 बोरी अवैध धान जब्त

बलरामपुर : शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के लिए 01 नवम्बर 2023 से धान खरीदी शुरू हो चुकी है। कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का ने सभी निगरानी दलों, नोडल तथा राजस्व अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं कि धान के अवैध परिवहन एवं संग्रहण पर लगातार कार्यवाही हो तथा वास्तविक कृषकों से ही धान खरीदी की जाये। उपार्जन केन्द्रों में कृषकों के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं हो ताकि वे सुगमता से धान का विक्रय कर पाएं।

कलेक्टर एक्का के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रामानुजगंज के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग की टीम के द्वारा भंवरमाल समिति में महरू द्वारा 50 बोरी अवैध धान लाया गया था जिसे जब्त किया गया। इसी प्रकार डूमरपान में 50 बोरी एवं केनवारी में 65 बोरी अवैध धान पिकअप से तथा चन्द्रनगर में 53 बोरी अवैध धान ट्रैक्टर से परिवहन किया जा रहा था, जिसे जब्त कर कार्यवाही की गई।

ज्ञातव्य है कि कलेक्टर एक्का ने जिले में अवैध धान की आवक को रोकने के लिए टीम गठित कर कोचियों एवं बिचौलियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही नागरिकों से अपील की है कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि तथा अनियमितता होने पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिसमें शिकायतकर्ता की जानकारी पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!