छत्तीसगढ़

CG NEWS : कांस्टेबल भर्ती का एग्जाम दे रहा था नकली अभ्यर्थी, गिरफ्तार

दुर्ग : जिले से बड़ी खबर सामने आई है। दुर्ग पुलिस ने एसएससी दिल्ली कांस्टेबल की परीक्षा में पहुंचे मुन्नाभाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने परीक्षा देने पहुंचे डुपलीकेट प्रत्याशी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, वहीं जिसकी जगह वो परीक्षा देने गया था उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

भिलाई तीन थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि थाना अंतर्गत पार्थवी कॉलेज में 30 नवंबर 2023 को एसएससी दिल्ली कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा में भानुप्रताप जिले का रहने वाला मनीष मंडावी अपने मित्र और वहीं के रहने वाले सतीश उइके की जगह पेपर देने गया था।

परीक्षा हाल में प्रवेश करने से पहले ही एग्जामनरों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने भिलाई तीन पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही भिलाई तीन पुलिस पार्थवी कॉलेज पहुंची। यहां उन्होंने मनीष मंडावी को हिरासत में लिया। इसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मनीष के बयान के आधार पर पुलिस ने उसके दोस्त सतीश उइके को भी गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!