छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर रवाना, बोनस की राशि करेंगे ट्रांसफर

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपुर रवाना हुए। सीएम साय ने रवाना होने से पहले कहा, आज हमारे प्रदेश के निर्माता और बीजेपी के संस्थापक अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिन है जिसको पूरा देश सुशासन दिवस के रूप में मनाता है, मैं प्रदेशवासियों को सुशासन दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। आज मुझे आपको बताते हुए हर्ष हो रहा है कि…2 साल का बकाया बोनस 12 लाख से ज्यादा किसानों के अकाउंट में करीब 3700करोड़ रुपए भेजा जा रहा है।

बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यक्रम पश्चात वहां से सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेन्दरी, कोनी बिलासपुर जायेंगे और वहां पूर्वान्ह 12.30 बजे विद्या भारती के पदाधिकारियों से भेंट करने के पश्चात बिलासपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर जिले के विकासखण्ड अभनपुर के ग्राम बेन्द्री के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 2 बजे सुशासन दिवस पर आयोजित धान बोनस वितरण समारोह में शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!