छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों का DA 4 फीसदी बढ़ा:1 जुलाई 2023 से मिलेगा फायदा, 11 हजार रुपए बोनस भी मिलेगा; नई भर्तियां होंगी

छत्तीसगढ़ के स्टेट पावर कंपनी ने अधिकारियों और कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। इसके बाद 1 जुलाई 2023 से यह बढ़कर 46 फीसदी हो गया है। पहले 42 प्रतिशत मिलता था। कर्मचारियों को 11 हजार रुपए एक्सग्रेसिया/बोनस भी मिलेगा।

कंपनी के चेयरमैन पी.दयानंद ने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि, सभी का वाहन भत्ता भी बढ़ाया जाएगा। इसका लाभ पेंशनरों को भी मिलेगा। कैश लेस स्वास्थ्य योजना चलाई जा रही है, जिसमें 10,000 नियमित कर्मी और 11,000

प्रदेश के विकास का संकल्प

उन्होंने कहा कि राज्य शासन ने नई ऊर्जा के साथ प्रदेश के विकास का संकल्प लिया है। उन्हें पूरा करने में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी की अहम भूमिका है। सस्ती बिजली के जरिए हम आम आदमी के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिये काम कर रहे हैं।

62 लाख 64 हजार उपभोक्ताओं को दे रहे सेवा

पावर कंपनी के डगनिया स्थित मुख्यालय में हुए कार्यक्रम में पी. दयानंद ने कहा कि, प्रदेश के 62 लाख 64 हजार उपभोक्ताओं को सेवा दी जा रही है। कोरबा पश्चिम में लगभग 13,000 करोड़ के प्रस्तावित 1,320 मेगावॉट के सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्रोजेक्ट की स्थापना होने वाली है।

पेंशनर्स उनके परिजन शामिल हैं।

  • rammandir-ramlala

Related Articles

Back to top button