छत्तीसगढ़

AAP विधायक गुलाब सिंह यादव के घर ED की रेड:केजरीवाल 28 मार्च तक ED की रिमांड पर; AAP शहीदी पार्क में आज करेगी प्रदर्शन

दिल्ली शराब नीति केस में PMLA कोर्ट ने 22 मार्च को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 6 दिन की (28 मार्च तक) ED की रिमांड पर भेज दिया। दोपहर 2 बजे उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई 2.15 बजे से शाम 5.15 बजे तक चली। केजरीवाल को 21 मार्च को CM हाउस से गिरफ्तार किया गया था।

आज सुबह आम आदमी पार्टी के मटियाला से विधायक गुलाब सिंह यादव के घर ED ने रेड डाली है। इसे लेकर आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर के लोग जान चुके हैं कि भाजपा सरकार पूरे विपक्ष को जेल में डालने में लगी है।

ED को कस्टडी मिलने के बाद राउज एवेन्यू कोर्ट में केजरीवाल ने मीडिया से कहा कि वे इस्तीफा नहीं देंगे। जरूरत पड़ी तो जेल से सरकार चलाएंगे। इसके जवाब में भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा कि जेल से सरकार नहीं चलती है, गैंगस्टर अपनी गैंग चलाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!