छत्तीसगढ़

बुजुर्ग महिला पर किया जानलेवा हमला, केस दर्ज

बिश्रामपुर। करीब एक माह पूर्व सोहागपुर गांव में पड़ोसी में रहने वाली वृद्ध महिला रिश्तेदार के सिर पर लोहे के एंगल से प्राणघातक हमला करने के मामले में करंजी पुलिस ने डाक्टरी रिपोर्ट के आधार पर मारपीट की धारा में धारा 307 जोड़कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना 31 दिसंबर की है। बता दे कि करंजी चौकी क्षेत्र के ग्राम सोहागपुर में रामबाई पति स्वर्गीय गोपीराम जायसवाल 80 वर्ष घर मे आग ताप रही थी।इस दौरान पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी रिश्तेदार सत्यम उर्फ यज्ञ नारायण पिता परुषोत्तम जायसवाल 22 वर्ष ने लोहे के एंगल से वृद्ध महिला रामबाई के सिर एवं चेहरे पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। हमले में बेहोश वृद्ध महिला को मिशन हॉस्पिटल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था। मामले में करंजी पुलिस ने आरोपित सत्यम उर्फ यज्ञ नारायण के विरुद्ध धारा 294, 506, 323 के तहत अपराध दर्ज कर लिया था। डाक्टरी रिपोर्ट में घटना की प्रवृत्ति गंभीर होने के कारण करंजी पुलिस ने मामले में धारा 307 की धारा जोड़कर आरोपित सत्यम उर्फ यज्ञ नारायण को गिरफ्तार कर सूरजपुर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में सूरजपुर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में करंजी चौकी प्रभारी अरुण गुप्ता एवं उनकी टीम सक्रिय रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!