बिलासपुर 22 जून 2026/ रेलवे में नौकरी लगाने का झांसा देकर एक महिला से 2 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर थाना तोरवा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तोरवा पुलिस के अनुसार प्राथिया इशिता बासु, निवासी बुधवारी बाजार तोरवा, ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह स्वामी आत्मानंद हायर सेकें डरी स्कूल लालपुर मुंगेली में संविदा शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि रेलवे में सहायक ग्रेड-3 के पद पर कार्यरत गजाधर सिंह ने उन्हें रेलवे में बंगला प्यून के पद पर नौकरी लगाने का भरोसा दिलाया था। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी के कहने पर उन्होंने 21 सितंबर 2024 से 24 सितंबर 2024 के बीच ऑनलाइन फोन पे के माध्यम से कुल 2 लाख रुपये गजाधर सिंह के खाते में ट्रांसफर किए थे। इसके बावजूद आज तक न तो उनकी नौकरी लगाई गई और न ही रकम वापस की गई। पैसे वापस मांगने पर आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा। शिकायत में महिला ने बताया कि बाद में उन्हें जानकारी मिली कि रेलवे में उक्त पद के लिए कोई वैकेंसी ही जारी नहीं हुई थी और न ही किसी प्रकार का आवेदन फॉर्म भरा गया था। नौकरी की उम्मीद में उन्होंने ऑनलाइन एसएमएफजी के माध्यम से 2 लाख 25 हजार रुपये का पर्सनल लोन लिया था, जिसकी किस्त वह वर्तमान में जमा कर रही हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि गजाधर सिंह ने रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर उनके साथ धोखाधड़ी की है। शिकायत के आधार पर तोरखा पुलिस ने मामला दर्ज दर्ज कर लिया है और कार्रवाई की जा रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.





