छत्तीसगढ़

रायगढ़ में जवानों को लोगों ने लाठी-डंडों से पीटा:लोग बोले- विवाद के बाद फोर्स ने की फायरिंग

रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा क्षेत्र में त्रिपुरा राइफल्स के जवानों की ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। छाल क्षेत्र में एसईसीएल बाईपास मार्ग से एंट्री कर रहे भारी वाहनों को रोकने से लोग नाराज थे। इसी बात को शुक्रवार दोपहर जवानों-ग्रामीणों के बीच विवाद में मारपीट हो गई। लोगों की माने तो फोर्स ने इस दौरान फायरिंग भी की। जिसके के बाद उन्होंने जवानों पर पथराव कर दिया। जिसमें कुछ ग्रामीण और जवान घायल हो गए।

स्थानीय लोगों के मुताबिक छाल पुलिस को एसईसीएल प्रबंधन की ओर से बायपास मार्ग को बंद करवाने के लिए कई बार शिकायत की गई थी। बावजूद इस पर ध्यान नहीं देने के कारण ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया।

जवानों को लाठी-डंडा लेकर दौड़ाते हुए लोग।
जवानों को लाठी-डंडा लेकर दौड़ाते हुए लोग।

पुलिस मौके पर पहुंची

बताया जा रहा है कि इस घटना की जानकारी मिलते ही छाल पुलिस के अलावा खरसिया पुलिस मौके पर पहुंची। विवाद को सुलझाने की कोशिश की गई। ग्रामीणों को समझाइश दी गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!