Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बिलासपुर से गूंजा ST आरक्षण का शंखनाद, राष्ट्रीय बैठक में एकजुट हुआ पनिका समाज

07/09/2026 - 11:35 PM

जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ी सिनेमा का बड़ा तोहफा: ‘मोर मयारू, तोर मयारू’ ने पहले ही दिन जीता दर्शकों का दिल

04/09/2026 - 11:47 PM

सुसाइड नोट और वीडियो बने सबूत, बहू समेत तीन आरोपी जेल भेजे गए

04/09/2026 - 8:48 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, September 10
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»बलौदाबाजार»खर्वे का खूनी खेल: 4 महीने में 8 हत्याएं, पड़ोसी निकला सीरियल किलर, शराब में घोलता था मौत
बलौदाबाजार छत्तीसगढ़

खर्वे का खूनी खेल: 4 महीने में 8 हत्याएं, पड़ोसी निकला सीरियल किलर, शराब में घोलता था मौत

HD MAHANTBy HD MAHANT23/06/2026 - 3:16 PM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

बलौदाबाजार-भाटापारा 23 जून 2026/ थाना कसडोल खर्वे गांव में लोग एक-एक कर मरते रहे। कोई बीमारी समझता रहा, कोई किस्मत का खेल। अंतिम संस्कार होते रहे, मातम बिछता रहा और मौत का सौदागर हर बार भीड़ में खड़ा होकर शोक जताता रहा। लेकिन चार महीने बाद जब पुलिस ने मौतों की परतें खोलीं तो सामने आया ऐसा खौफनाक सच जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को झकझोर दिया। ग्राम खर्वे में हुई 8 संदिग्ध मौतों के पीछे गांव का ही एक शख्स निकला, जो छोटी-छोटी रंजिशों का हिसाब मौत से चुका रहा था।

कसडोल थाना क्षेत्र के पुराना खर्वे निवासी रामसहाय जायसवाल (46) ने पुलिस पूछताछ में ऐसा राज उगला, जिसे सुनकर जांच अधिकारी भी सन्न रह गए। आरोपी ने सबसे पहले जहर की ताकत परखने के लिए एक कुत्ते को निशाना बनाया। जब परीक्षण सफल हो गया तो उसने अपने परिचित ग्रामीणों को मौत के जाल में फंसाना शुरू कर दिया। चूहा मारने की दवा बताकर हासिल किए गए सुहागा (जहर) को शराब में मिलाकर वह अपने परिचितों को पिलाता था और फिर उनकी मौत का इंतजार करता था।

फरवरी से मई 2026 के बीच बद्री, बुठालु, छत्तूराम, बुधराम, विनोद कुमार, गजानंद, चैतूराम और महेतरूराम की मौत इसी पैटर्न पर हुई। किसी की पुरानी दुश्मनी, किसी से जमीन विवाद, किसी से कर्ज का झगड़ा, किसी पर पत्नी को लेकर शक, तो किसी पर टोना-टोटका करने का आरोप। आरोपी ने हर मौत के पीछे अपना अलग कारण बताया, लेकिन तरीका एक ही रखा—शराब में जहर।

मामले ने मोड़ तब लिया जब 6 जून 2026 को ग्रामीणों ने लगातार हो रही मौतों पर संदेह जताते हुए एसडीओपी कसडोल को आवेदन सौंपा। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। सात शवों का उत्खनन कराया गया। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के लिए नमूने रायपुर भेजे गए। एक मृतक का पहले ही अंतिम संस्कार हो चुका था। पुलिस की टीमें गांव में डेरा डालकर पूछताछ करती रहीं, जबकि तकनीकी साक्ष्यों की समानांतर जांच भी जारी रही।

See also  बिलासपुर पुलिस का अलर्ट: बिना वेरिफिकेशन नौकर-ड्राइवर रखना पड़ सकता है भारी

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी ने गांव से जहर प्राप्त किया था। जब पुलिस ने साक्ष्यों के साथ घेरना शुरू किया तो पहले वह गुमराह करता रहा, लेकिन आखिरकार टूट गया और एक-एक हत्या का सच उगल दिया। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि शक से बचने के लिए वह खुद कई मृतकों को अस्पताल लेकर गया और उनके अंतिम संस्कार तक में शामिल हुआ।

आईजी रायपुर अमरेश मिश्रा, एसपी ओ.पी. शर्मा, एएसपी अभिषेक सिंह, एसडीओपी कौशल किशोर वासनिक, थाना प्रभारी प्रवीण मिंज और साइबर थाना प्रभारी प्रणाली वैद्य के नेतृत्व में पुलिस ने इस जटिल और बहुचर्चित हत्याकांड की गुत्थी सुलझाई। आरोपी के खिलाफ 08 हत्या और 01 हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आगे की विवेचना की जा रही है।

https://thebharattimes.com/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260623-WA0089.mp4

फिलहाल, खर्वे गांव में दहशत का वह अध्याय खत्म हो चुका है, लेकिन यह हत्याकांड याद दिलाता है कि कभी-कभी सबसे बड़ा खतरा किसी अजनबी से नहीं, बल्कि उसी व्यक्ति से होता है जो रोज आपके साथ बैठकर चाय पीता है।

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

बिलासपुर से गूंजा ST आरक्षण का शंखनाद, राष्ट्रीय बैठक में एकजुट हुआ पनिका समाज

07/09/2026 - 11:35 PM

जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ी सिनेमा का बड़ा तोहफा: ‘मोर मयारू, तोर मयारू’ ने पहले ही दिन जीता दर्शकों का दिल

04/09/2026 - 11:47 PM

सुसाइड नोट और वीडियो बने सबूत, बहू समेत तीन आरोपी जेल भेजे गए

04/09/2026 - 8:48 AM

वरिष्ठ समाजसेवी चमरु दास महंत को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ललित कुमार मानिकपुरी ने शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

04/09/2026 - 7:35 AM

शिक्षा विभाग में हड़कंप! 10 हजार की रिश्वत लेते BEO चंद्र कुमार यारदा गिरफ्तार

02/09/2026 - 11:38 PM

प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के अपात्र हितग्राहियों की सूची जारी

02/09/2026 - 11:06 PM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

बिलासपुर से गूंजा ST आरक्षण का शंखनाद, राष्ट्रीय बैठक में एकजुट हुआ पनिका समाज

07/09/2026 - 11:35 PM

जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ी सिनेमा का बड़ा तोहफा: ‘मोर मयारू, तोर मयारू’ ने पहले ही दिन जीता दर्शकों का दिल

04/09/2026 - 11:47 PM

सुसाइड नोट और वीडियो बने सबूत, बहू समेत तीन आरोपी जेल भेजे गए

04/09/2026 - 8:48 AM

वरिष्ठ समाजसेवी चमरु दास महंत को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ललित कुमार मानिकपुरी ने शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

04/09/2026 - 7:35 AM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.