देश दुनिया

राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी समेत देश के कई नेताओं ने दी जन्माष्टमी की बधाई, देश भर में मनाया जा रहा कान्हा का जन्मदिन

पूरे देश में जन्माष्टमी बहुत धूमधाम से मनाई जा रही है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित अन्य नेताओं ने देशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई दी. राष्ट्रपति के ऑफशियल हैंडल एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर बधाई देते हुए लिखा गया, ‘जन्माष्टमी का त्योहार हमें भगवान श्रीकृष्ण के गीता के उपदेश को समझने, अमल में लाने और निष्काम कर्म करने की प्रेरणा देता है. भगवान श्रीकृष्ण ने पूरी मानवता को धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है. इस शुभ अवसर पर हम जन-कल्याण की भावना के साथ आगे बढ़ें और अपने समाज और राष्ट्र को समृद्ध बनाएं.’

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी देशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व शुभाकामनाएं दी. उन्होंने लिखा, ‘आप सभी को जन्माष्टमी के पावन पर्व की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. मैं आप सभी के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की भगवान श्रीकृष्ण से कामना करता हूं.’

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी जन्माष्टमी पर लोगों के शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा, ‘निष्काम कर्मयोग की महान शिक्षा से मानव सभ्यता के पथ निर्देशक भगवान श्री कृष्ण के अवतरण महोत्सव की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई.’ आज पूरे देश में जन्माष्टमी बहुत ही धूमधाम से मनाई जा रही है. हर साल जन्माष्टमी दो दिन मनाया जाता है. इस भी यह 6 और 7 सितंबर को मनाया जा रहा है.

  • rammandir-ramlala

Related Articles

Back to top button