छत्तीसगढ़

मौदहापारा में हुए विवाद के बाद थाना पहुंचे विधायक पुरंदर मिश्रा, आरोपियों की गिरफ्तारी के दिए निर्देश, घायल से भी की मुलाकात

रायपुर. बीते दिनों मौदहापारा क्षेत्र में हुए विवाद को लेकर रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा गुरुवार को मौदहापारा थाना पहुंचे. जहां उन्होंने घटना की जानकारी मांगी. साथ ही उन्होंने फरार आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए. इसके बाद वे विवाद में गंभीर रुप से घायल हुए नाबालिग से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे.बता दें कि बुधवार को मौदहापरा इलाके में कुछ बदमाशों ने नाबालिग पर जानलेवा हमला कर दिया था. इस मामले में पीड़ित रवि रक्सेल के पिता राज रक्सेल ने मौदहापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपयों के खिलाफ धारा 341,147, 148, 149, 307, 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज किया है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!