छत्तीसगढ़

नमो एप से मोदी सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंच रहे बिलासपुर के नितेश साहू, देशभर में दूसरे स्थान पर

रायपुर. नमो एप के माध्यम से मोदी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम छत्तीसगढ़ के युवा कर रहे. इस काम में राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता एवं गुरू घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर के पूर्व छात्र परिषद अध्यक्ष नितेश साहू ने देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया है.

बता दें कि नितेश साहू नमो एप के विकसित भारत एम्बेसडर के टास्क के अंतर्गत अब तक 55000 लोगों को नमो एप में जोड़ चुके हैं. नितेश ने 8 जनवरी से 14 जनवरी के बीच सर्वाधिक लोगों को जोड़ा है, जिसके लिए उन्हें विकसित भारत का एंबेसडर बनाया गया है. नमो एप एवं नरेंद्र मोदी इनके आफिसियल साइट से इनके प्रयासों की सराहना कर

नितेश ने बताया कि उन्होंने बिलासपुर संभाग के 300 युवाओं को प्रशिक्षित किया, जो नरेंद्र मोदी एप के प्रचार-प्रसार करके प्रधानमंत्री से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहे. साथ ही नमो एप में जन मन सर्वे, परीक्षा पे चर्चा, मन की बात जैसे इत्यादि कार्यक्रम में लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करा रहे हैं. नमो एप के प्रमोशन के लिए कई प्रकार के नवाचार कर रहे हैं, जिससे युवा काफी आकर्षित हो रहे हैं.

नितेश साहू प्रमुख रूप से चाय पे चर्चा, मेला – बाजार में निशुल्क टी स्टाल, प्रथम बार मतदाता बनने जा रहे युवाओं को आकर्षित एवं एकत्रित करने के लिए मैजिक शो, सिंगिंग कांपिटिशन और चित्रकला के कलाकार से नरेंद्र मोदी जी के स्कैच बनाकर लोगों को नरेंद्र मोदी से जोड़ रहे हैं. साथ ही नितेश साहू काॅलेज और कोचिंग स्थान पर जा रहे हैं और नमो एप स्टाल करा रहे हैं.

चुके हैं. साथ ही भाजपा छत्तीसगढ़ के आफिसियल पेज से भी इनके कार्यों को पोस्ट किया गया है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!