Blog

रायगढ़ पहुंचे राहुल गांधी, न्याय यात्रा का लाइव वीडियो

रायगढ़। दो दिन के ब्रेक के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रायगढ़ से एक बार फिर शुरू हो गई है। राहुल गांधी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, चरणदास महंत, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज हैं। न्याय यात्रा रायगढ़ के दर्रामुंडा से महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पहुंची। यहां राहुल ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। रात्रि विश्राम भैसमा के शासकीय प्यारेलाल महाविद्यालय के पास होगा। 12 फरवरी को कोरबा जिले के सीतामढ़ी चौक से पदयात्रा शुरू होगी। न्याय यात्रा 8 फरवरी को ओडिशा से छत्तीसगढ़ पहुंची थी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!