छत्तीसगढ़

कांग्रेस की हसदेव जांच कमेटी में फेरबदल:नई लिस्ट से टीएस सिंहदेव और अमरजीत बाहर; 9 नेता करेंगे जंगल कटाई की जांच

हसदेव अरण्य क्षेत्र में पेड़ों की कटाई की जांच के लिए कांग्रेस ने 9 सदस्यीय जांच समिति गठित की थी। इस कमेटी में पहले पूर्व मंत्री टीएस सिंहदेव और अमरजीत भगत का नाम भी शामिल था, लेकिन दोबारा बनी लिस्ट में इन दोनों नेताओं को कमेटी में शामिल नहीं किया गया है। इनकी जगह इनकी जगह दो अन्य कांग्रेस नेताओं को शामिल किया गया है। कमेटी के संयोजक डॉ. प्रेमसाय सिंह हैं।

कांग्रेस संगठन के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने इसे लेकर एक आदेश जारी किया है। अमरजीत भगत, टीएस सिंहदेव की जगह कांग्रेस नेता राजनाथ सिंह और अटल यादव को शामिल किया गया है। हसदेव के जंगल में पेड़ों की कटाई का मामला छत्तीसगढ़ में सियासी तौर पर गरमाया हुआ है।

मौजूदा कमेटी में शामिल नेता।
मौजूदा कमेटी में शामिल नेता।

क्या करेगी ये जांच कमेटी
नई भाजपा सरकार के आते ही पेड़ों की कटाई शुरू कर दी गई। गांव वाले महीनों से इसका विरोध कर रहे हैं। बवाल बढ़ा तो मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान आया कि ये सब कांग्रेस के कार्यकाल में स्वीकृत हुआ, वहां कोई जिम्मेदार है तो कांग्रेस है।

कांग्रेस ने कह दिया कि ये भाजपा की वजह से हो रहा है। इसी विवाद के बीच कांग्रेस ने अपने 9 नेताओं की जांच कमेटी बनाई है। ये कमेटी कटाई वाली जगह पर जाकर ग्रामीणों से मिलेगी, ये पता लगाएगी कि गांव वाले क्या चाहते हैं और किस तरह से पेड़ों की कटाई को रोका जा सके।

  • rammandir-ramlala

Related Articles

Back to top button