Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

तीज मिलन में उमड़ा मानिकपुरी पनिका समाज, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

20/09/2026 - 11:15 PM

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बिलासपुर के पनिका समाज दी प्रोफेसर डॉ फूलदास महंत को दी बधाई

20/09/2026 - 10:25 PM

केसारी में मवेशी तस्करी का खुलासा, 34 भैंस-भैंसे जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

18/09/2026 - 3:50 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, September 21
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»छत्तीसगढ़»खराब बोर और गंदे पानी से त्रस्त करबला क्षेत्र, चार दिनों से संकट में मोहल्लेवासी
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

खराब बोर और गंदे पानी से त्रस्त करबला क्षेत्र, चार दिनों से संकट में मोहल्लेवासी

HD MAHANTBy HD MAHANT30/05/2026 - 9:38 AM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

बिलासपुर 30 मई 2026/ शहर के करबला क्षेत्र में पिछले चार दिनों से पेयजल संकट गहराता जा रहा है। खराब बोर और ग्राउंड वाटर लेवल नीचे जाने के कारण इलाके में पानी की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को मजबूरी में गंदा और बदबूदार पानी पीना पड़ रहा है, जिससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

दूषित पानी पीने को मजबूर लोग, निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों के अनुसार करबला, कुम्हारपारा स्कूल, दुर्गा बाड़ी और लाइफ केयर हॉस्पिटल रोड सहित आसपास के इलाकों में पानी की समस्या लगातार बनी हुई है। नगर निगम द्वारा अमृत मिशन के तहत पानी सप्लाई करने का दावा किया जा रहा है, लेकिन मोहल्लेवासियों का कहना है कि नलों से आने वाला पानी पीला, मटमैला और बदबूदार है।

बोर खराब, मोटर भी नहीं हो सकी चालू

जानकारी के मुताबिक चार दिन पहले बोर खराब हो गया था। गुरुवार को बोर ठीक कराने का प्रयास किया गया, लेकिन केसिंग में तकनीकी दिक्कत आने के कारण काम अधूरा रह गया। इस दौरान बोर में मोटर भी नहीं डाली जा सकी, जिससे जलापूर्ति पूरी तरह प्रभावित हो गई। नगर निगम के अधिकारियों का तर्क है कि ग्राउंड वाटर लेवल नीचे जाने के कारण पानी नहीं निकल रहा है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या का स्थायी समाधान निकालने के बजाय निगम केवल खानापूर्ति कर रहा है।

शिकायतों के बाद भी राहत नहीं

क्षेत्रवासियों ने पार्षद और जल विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों का आरोप है कि अधिकारी केवल आश्वासन दे रहे हैं, जबकि दूषित पानी पीने को मजबूर नागरिकों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। वार्ड 34 की पार्षद रीता शंकर कश्यप ने कहा कि मोहल्ले के लोग लगातार शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। निगम कार्यालय में भी अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक नियमित जलापूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।

See also  ऑटो में बैठते ही भरोसा टूटा, सुनसान घर में ले जाकर किया दरिंदगी का खेल—पुलिस ने आरोपी को 48 घंटे में किया गिरफ्तार 

निगम का दावा ; जल्द होगा समाधान

जल विभाग प्रभारी अनुपम तिवारी ने बताया कि पानी का लेवल नीचे जाने और केसिंग में परेशानी आने के कारण मोटर पंप नहीं लगाया जा सका। टीम को दोबारा भेजा जाएगा और समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अमृत मिशन के तहत पानी की सप्लाई की जा रही है तथा पानी खराब होने की शिकायत की भी जांच कराई जाएगी। इधर मोहल्लेवासियों का कहना है कि जब तक साफ पेयजल की व्यवस्था नहीं होती, तब तक उन्हें खरीदकर पानी पीने और बीमारी के डर के बीच जीवन गुजारना पड़ेगा।

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

तीज मिलन में उमड़ा मानिकपुरी पनिका समाज, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

20/09/2026 - 11:15 PM

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बिलासपुर के पनिका समाज दी प्रोफेसर डॉ फूलदास महंत को दी बधाई

20/09/2026 - 10:25 PM

केसारी में मवेशी तस्करी का खुलासा, 34 भैंस-भैंसे जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

18/09/2026 - 3:50 PM

ग़ज़ल का भविष्य उज्ज्वल है, बस उसे नई पीढ़ी की धड़कन से जोड़ना होगा : जसप्रीत ‘जाज़िम’ शर्मा

13/09/2026 - 11:50 PM

दुख की घड़ी में समाज के बीच पहुंचे डॉ. ललित मानिकपुरी, एकजुटता का दिया संदेश

10/09/2026 - 9:17 PM

बिलासपुर से गूंजा ST आरक्षण का शंखनाद, राष्ट्रीय बैठक में एकजुट हुआ पनिका समाज

07/09/2026 - 11:35 PM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

तीज मिलन में उमड़ा मानिकपुरी पनिका समाज, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

20/09/2026 - 11:15 PM

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बिलासपुर के पनिका समाज दी प्रोफेसर डॉ फूलदास महंत को दी बधाई

20/09/2026 - 10:25 PM

केसारी में मवेशी तस्करी का खुलासा, 34 भैंस-भैंसे जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

18/09/2026 - 3:50 PM

ग़ज़ल का भविष्य उज्ज्वल है, बस उसे नई पीढ़ी की धड़कन से जोड़ना होगा : जसप्रीत ‘जाज़िम’ शर्मा

13/09/2026 - 11:50 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.