बिलासपुर 25 जून 2026/ सकरी थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले का एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।पुलिस के अनुसार, ग्राम लाखासार निवासी विनोद कुमार सूर्यवंशी (32) ने 23 जून 2026 को सकरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वह मोटरसाइकिल से अपने गांव से बहतराई जा रहा था। इसी दौरान भगेला साहू के घर के पास मुख्य मार्ग पर गांव के ही विमल यादव उर्फ बड़कू, रामेश्वर कोल उर्फ गुड्डू और यशवंत ध्रुव ने उसे रोक लिया।आरोप है कि तीनों ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। विनोद द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ मारपीट की।
प्रार्थी की शिकायत पर सकरी पुलिस ने अपराध क्रमांक 600/2026 के तहत धारा 296, 351(3), 119(1) और 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी सकरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विमल यादव उर्फ बड़कू (20 वर्ष) एवं रामेश्वर कोल उर्फ गुड्डू (22 वर्ष), दोनों निवासी लाखासार आवासपारा, को गिरफ्तार कर लिया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.





