छत्तीसगढ़

कोरबा में स्कूल वैन का एक्सीडेंट, 7 घायल:स्टीयरिंग खराब होने से बिजली खंभे में टकराई वैन, फोन मांगने के दौरान हुआ हादसा

कोरबा जिले में शनिवार को सड़क हादसे में स्कूली बच्चे घायल गए। स्कूली वैन में सात बच्चे सवार थे। हादसे में 5 बच्चे घायल हो गए, वहीं 2 बच्चों को मामूली चोंटे आई हैं। दीपका स्थित स्वास्थ्य केंद्रमें बच्चों का इलाज किया जा रहा है। वहीं दीपका थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि वैन की स्पीड 30 से 40 थी। वैन प्राइवेट थी और 17 साल का नाबालिग चला रहा था। चालक की मानें तो वैन पर सात लोग सवार थे। इतना ही नहीं किसी बच्चे के पास उसका मोबाइल, जिसे ड्राइवर मांग रहा था। इसी दौरान अचानक स्टीयरिंग खराब हो गया और सड़क किनारे बिजली के खंभे में जा टकराई।

गाड़ी की स्टीयरिंग पहले से ही थी खराब

जानकारी के मुताबिक, दीपका स्थित सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल की लगभग 11 बजे छुट्टी होने के बाद वैन बच्चों को घर छोड़ने प्रगति नगर जा रही थी। इस दौरान प्रगति नगर स्नेह मिलन क्लब के पास मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे बिजली खंभे में स्कूल जा टकराई। वाहन चालक का कहना है कि गाड़ी की स्टीयरिंग पहले से ही खराब थी इस कारण से यह हादसा हुआ है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!