Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

(अनुपपुर) एक ही जाति, दो दर्जे क्यों? अमरकंटक से पनिका समाज ने छेड़ी एसटी बहाली की निर्णायक लड़ाई

20/07/2026 - 4:50 AM

शहीद रजनीकांत सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, डीजीपी अरुण देव गौतम ने परिवार से की मुलाकात

12/07/2026 - 7:06 PM

महिला आयोग की सख्ती: लैंगिक उत्पीड़न मामले में जांच के आदेश, पीड़िता को हर माह ₹32 हजार देने पर बनी सहमति

10/07/2026 - 7:11 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, July 20
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»राजनांदगांव»गुजरात और छत्तीसगढ़ पुलिस का संगम, राजनांदगांव में साझा हुई सुरक्षा और संस्कृति
राजनांदगांव छत्तीसगढ़

गुजरात और छत्तीसगढ़ पुलिस का संगम, राजनांदगांव में साझा हुई सुरक्षा और संस्कृति

HD MAHANTBy HD MAHANT06/06/2026 - 5:42 PM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

राजनांदगांव 6 जून 2026/ पुलिसिंग की नई सीख, सांस्कृतिक जुड़ाव और राष्ट्रीय एकता का अनूठा संगम उस समय देखने को मिला जब गुजरात से आए 15 पुलिसकर्मियों के दल ने लगभग तीन सप्ताह तक राजनांदगांव रेंज का भ्रमण कर छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से जाना। “एक भारत श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम के तहत आयोजित इस विशेष पहल ने दो राज्यों की पुलिस के बीच अनुभव, तकनीक, संस्कृति और बेहतर पुलिसिंग के आदान-प्रदान का मजबूत मंच तैयार किया।

17 मई से 6 जून 2026 तक चले इस भ्रमण कार्यक्रम के दौरान गुजरात पुलिस के दल ने राजनांदगांव जिले की विभिन्न इकाइयों का अवलोकन किया। टीम ने महिला प्रकोष्ठ, आईयूसीएडब्ल्यू इकाई, नगर सेना कार्यालय, जिला जेल, यातायात शाखा, साइबर इकाई, पुलिस ट्रेनिंग सेंटर और विभिन्न थानों की कार्यप्रणाली को समझा। इसके साथ ही दल ने राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कबीरधाम तथा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के पुलिस कार्यों, पर्यटन स्थलों, धार्मिक केंद्रों और सांस्कृतिक विरासत का भी अध्ययन किया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने गुजरात पुलिस के भ्रमण दल का सम्मान किया। गुजरात से आए अधिकारियों और जवानों ने छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्यशैली को सहज, सरल और मानवीय बताते हुए यहां मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोककला, संस्कृति और सामाजिक समरसता से परिचित होकर वे स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

ज्ञात हो कि “एक भारत श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम के तहत गुजरात और छत्तीसगढ़ को जोड़ी राज्य के रूप में चयनित किया गया है। इसी पहल के अंतर्गत दोनों राज्यों के पुलिसकर्मी एक-दूसरे के यहां जाकर कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था प्रबंधन और सांस्कृतिक मूल्यों को समझ रहे हैं। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मंजूलता बाज और रक्षित निरीक्षक लोकेश कसेर भी उपस्थित रहे।

See also  महुआ: वन जीवन और वनवासी अस्मिता का आधार

गौरतलब है कि जब सुरक्षा बल सीमाओं से आगे बढ़कर संस्कृति, अनुभव और विश्वास साझा करते हैं, तब ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना वास्तव में जमीन पर साकार होती है।

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

शहीद रजनीकांत सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, डीजीपी अरुण देव गौतम ने परिवार से की मुलाकात

12/07/2026 - 7:06 PM

महिला आयोग की सख्ती: लैंगिक उत्पीड़न मामले में जांच के आदेश, पीड़िता को हर माह ₹32 हजार देने पर बनी सहमति

10/07/2026 - 7:11 PM

पूजा-पाठ और शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 85 लाख ठगे, इंदौर से दबोचा गया आरोपी

09/07/2026 - 7:41 PM

एक ही हॉल में सो रहे थे पति, पत्नी और प्रेमी…तड़के 3 बजे कुल्हाड़ी से हुआ खूनी फैसला

09/07/2026 - 6:03 PM

संत कबीर प्राकट्य दिवस बना ऐतिहासिक, मानिकपुरी समाज के भव्य भवन का हुआ लोकार्पण

03/07/2026 - 8:23 PM

एकता, संगठन और सेवा के नए संकल्प के साथ मानिकपुरी पनका समाज की प्रखंड कार्यकारिणी गठित

02/07/2026 - 11:31 PM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

(अनुपपुर) एक ही जाति, दो दर्जे क्यों? अमरकंटक से पनिका समाज ने छेड़ी एसटी बहाली की निर्णायक लड़ाई

20/07/2026 - 4:50 AM

शहीद रजनीकांत सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, डीजीपी अरुण देव गौतम ने परिवार से की मुलाकात

12/07/2026 - 7:06 PM

महिला आयोग की सख्ती: लैंगिक उत्पीड़न मामले में जांच के आदेश, पीड़िता को हर माह ₹32 हजार देने पर बनी सहमति

10/07/2026 - 7:11 PM

पूजा-पाठ और शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 85 लाख ठगे, इंदौर से दबोचा गया आरोपी

09/07/2026 - 7:41 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.