छत्तीसगढ़

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, नक्सली संगठन DAKMS का अध्यक्ष गिरफ्तार, एक अन्य मुठभेड़ में महिला नक्सली घायल

बीजापुर/गरियाबंद। आज छत्तीसगढ़ के बीजापुर के सारकेगुड़ा – कोरसागुड़ा के जंगल से एक नक्सली गिरफ्तार भी हुआ है। बताया जा रहा है, कि गिरफ्तार किया गया नक्सली, नक्सली संगठन DAKMS का अध्यक्ष है। कोबरा 210 और केरिपु 168 वाहिनी की सयुंक्त कार्रवाई की गई है। वहीं, यह पूरा मामला बासागुड़ा थाना क्षेत्र का है।

वहीं, गरियाबंद में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। जानकारी मिली है कि सिकाशेर छिन्दौला के पहाड़ पर मुठभेड़ हुई। बताया जा रहा है, कि मुठभेड़ में नक्सली करीब 60 की संख्या में थे। वहीं, इस मुठभेड़ में एक महिला नक्सली के घायल होने की भी खबर है, जिसे इलाज के लिए लाया गया। इस घटना की पुष्टि SP अमित तुकाराम कमले ने की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!