छत्तीसगढ़

कोरबा MGM स्कूल में स्मोक डिवाइस ब्लास्ट, 3 छात्र घायल:गणतंत्र दिवस समारोह में हादसा, 2 के पैर से मांस बाहर, एक के हाथ में चोट

कोरबा के बालको नगर अंबेडकर स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान MGM स्कूल में कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इलेक्ट्रॉनिक स्मोक डिवाइस ब्लास्ट होने के कारण 3 छात्र घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि डिवाइस ब्लास्ट से 2 छात्रों के पैर में गंभीर चोट है और एक छात्र के हाथ में गहरी चोट लगी है। पूरा मामला बालको थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक ब्लास्ट से एक छात्र के पैर के नीचे हिस्से से मांस बाहर आ गया है। प्राथमिक उपचार बालको के विभागीय अस्पताल में कराया गया है। जहां इलाज चल रहा है। वहीं हादसे के बाद परिजनों ने नाराजगी जताई है। लापरवाही के खिलाफ स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की है।

MGM स्कूल में कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा हो गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!